लाइव टीवी

Navratri 2021 Dates: जानें कब से शुरू है नवरात्रि 2021, डोली में होगा मां का आगमन, देखें अष्‍टमी व नवमी की त‍िथ‍ियां

Updated Oct 05, 2021 | 20:37 IST

Navratri 2021 Start and End Date October (नवरात्रि 2021 कब से शुरू है) : इस बार शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व 7 अक्टूबर 2021 दिन बृहस्पतिवार से शुरू होगा। जानें महत्‍वपूर्ण त‍िथ‍ियां।

Loading ...
navratri kab se shuru hai 2021
मुख्य बातें
  • हिंदू धर्म में नवरात्रि का है विशेष महत्व।
  • इस बार नवरात्रि में चतुर्थी तिथि का क्षय होने से शारदीय नवरात्रि आठ दिन की होगी।
  • नवरात्रि के नौ दिन मां आदिशक्ति के नौ अलग अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है।

Navratri 2021 Start and End Date : नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ अलग अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है। माता को प्रसन्न करने के लिए भक्त नौ दिनों तक माता की पूजा अर्चना कर व्रत रखते हैं। इस बार शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व 7 अक्टूबर 2021 दिन बृहस्पतिवार से शुरू होकर 15 अक्टूबर 2021, शुक्रवार तक है।

नवरात्रि में चतुर्थी तिथि का क्षय होने से शारदीय नवरात्रि आठ दिन की होगी। इस दिन घट और प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। इन नौ दिनों माता के अलग अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और सभी कष्टों का निवारण होता है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि साल 2021 में नवरात्रि कब शुरु हो रहा है, शुभ मुहूर्त और महत्व।

navratri 2021 date in india, कब से शुरू हो रही है नवरात्रि 2021 

हिंदी पंचांग के अनुसार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानि 7 अक्टूबर 2021 दिन बृहस्पतिवार से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। आइए जानते हैं नवरात्रि से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां।

navratri kab se shuru hai 2021 mein, नवरात्रि तिथि प्रारंभ: 7 अक्टूबर 2021, बृहस्पतिवार

  • नवरात्रि अष्टमी तिथि: 13 अक्टूबर 2021, बुधवार
  • नवरात्रि नवमी तिथि: 14 अक्टूबर 2021, बृहस्पतिवार
  • नवरात्रि दशमी तिथि: 15 अक्टूबर 2021, शुक्रवार


navratri 2021 october date, देखें नवरात्र 2021 अक्‍टूबर की त‍िथ‍ियां 

  • घटस्थापना तिथि: - 7 अक्टूबर 2021, गुरुवार
  • द्वितीया तिथि: - 8 अक्टूबर 2021, शुक्रवार
  • तृतीया व चतुर्थी तिथि: - 9 अक्टूबर 2021, शनिवार
  • पंचमी तिथि: - 10 अक्टूबर 2021, रविवार
  • षष्ठी तिथि: - 11 अक्टूबर 2021, सोमवार
  • सप्तमी तिथि: - 12 अक्टूबर 2021, मंगलवार
  • अष्टमी तिथि: - 13 अक्टूबर 2021, बुधवार
  • नवमी तिथि: - 14 अक्टूबर 2021, गुरुवार
  • दशमी तिथि: - 15 अक्टूबर 2021, शुक्रवार

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के नौ दिन नियम और निष्ठा के साथ मां आदिशक्ति के नौ अलग अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है और सभी समस्याओं का निवारण होता है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल