लाइव टीवी

Navratri 2022 Colour: मां दुर्गा की पूजा में रंगों का है विशेष महत्व, दिन के हिसाब से पहनें अलग रंग के कपड़े

Updated Sep 16, 2022 | 18:49 IST

Shardiya Navratri 2022 Colours: हिंदू धर्म में नवरात्रि के त्योहार का विशेष महत्व है। नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है और इन 9 दिनों में अलग-अलग रंगों के कपड़े धारण करना शुभ माना जाता है।

Loading ...
शारदीय नवरात्रि 2022 में पहनें अलग रंग के कपड़े
मुख्य बातें
  • हिंदू धर्म में नवरात्रि के त्योहार का विशेष महत्व है
  • नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा अर्चना की जाती है
  • ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा की सच्चे मन से पूजा अर्चना करने से हर मनोकामना पूरी होती है

Shardiya Navratri 2022 Colours: हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल नवरात्रि की शुरुआत 26 सितंबर से होगी। इसकी समाप्ति 5 अक्टूबर को होगी। हिंदू धर्म में नवरात्रि के त्योहार का विशेष महत्व है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा अर्चना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा की सच्चे मन से पूजा अर्चना करने से हर मनोकामना पूरी होती है। नवरात्रों के दिनों के हिसाब से रंग का चुनाव करना बेहतर होता है। व्रत करने के साथ अगर आप उसी दिन रंग के हिसाब से कपड़े धारण करते हैं, तो यह बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि रंगों का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। आइए जानते हैं नवरात्रि के 9 दिन किन किन रंगों के कपड़ा पहनना चाहिए।

Also Read- Shardiya Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने से बरसेगी माता रानी की कृपा,जानें नियम व महत्व

पहले दिन पहनें इस रंग का कपड़ा

ज्योतिषाचार्य के अनुसार नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है और इस दिन पीले व लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। पीला रंग हिंदू धर्म में सबसे शुभ माना जाता है और नवरात्रि की शुरुआत ही पीले रंग के कपड़े पहने चाहिए।

दूसरे, तीसरे व चौथे दिन पहनें इस रंग के कपड़े

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है, इसलिए इस दिन रॉयल ब्लू रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती हैं। नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा का विधान है, इसलिए इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है, इसलिए इस दिन हरे रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है।

Also Read- Annapurna Stotram: नियमित करें अन्नपूर्णा स्त्रोत का पाठ, घर पर नहीं होगी अन्न-धन की कमी

पांचवे व छठे दिन पहनें इस रंग के कपड़े

नवरात्रि के पांचवे दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन ग्रे रंग के कपड़े पहनने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव होते हैं। यह रंग बुराई के विनाश का प्रतीक है। नवरात्रि के छठे दिन देवी कात्यायनी को समर्पित है इस दिन नारंगी रंग के कपड़े पहनना बेहद शुभ माना जाता है जब के सातवें दिन सफेद रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है

आठवें व नौवें दिन पहनें इस रंग के कपड़े

नवरात्रि के आठवें और नौवें दिन गुलाबी रंग के कपड़े व नौवें दिन आसमानी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। यह दोनों ही रंग शांति का प्रतीक है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल