लाइव टीवी

नवंबर में विवाह के शुभ मुहूर्त, अगले महीने चातुर्मास के समापन के साथ इस दिन से बजेगी शहनाई

Updated Oct 27, 2021 | 21:22 IST

November 2021 Shadi Vivah Muhurat Hindi List: अगले महीने 15 नवंबर 2021, देवउठनी एकादशी से शादी विवाह के शुभ मुहूर्त की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में नवंबर माह में विवाह के शुभ मुहूर्त जानने के लिए हमारे इसे लेख पर एक नजर अवश्य डालें।

Loading ...
नवंबर 2021 में शादी विवाह के शुभ मुहूर्त
मुख्य बातें
  • नवंबर माह में विवाह के पड़ रहे हैं कुल 7 शुभ मुहूर्त।
  • 15 नवंबर 2021, देवउठनी एकादशी से शादी विवाह के शुभ मुहूर्त की होगी शुरुआत।
  • अगले महीने दिसंबर में शादी विवाह के हैं कुल 6 शुभ मुहूर्त।

Shadi Vivah Muhurat November 2021: कोरोना वायरस के भयावह प्रकोप के कारण पिछले दो साल से शादी विवाह का रंग फीका रहा, इस दौरान बहुत कम शादियां हुई। ऐसे में एक बार फिर शादी की शहनाई और गाजे बाजे की धुन देश के कोने कोने में गूंजने वाली है। अगले महीने 15 नवंबर 2021, देवउठनी एकादशी से शादी विवाह के शुभ मुहूर्त की शुरुआत हो जाएगी। देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु का शयनकाल समाप्त हो जाता है।

शयनकाल के दौरान भगवान विष्णु पाताल लोक में विश्राम के लिए चले जाते हैं। चातुर्मास के दौरान सभी मांगलिक और शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। बता दें इस साल 20 जुलाई 2021 से चातुर्मास आरंभ हुआ था और 14 नवंबर 2021 को इसकी समाप्ति हो रही है। ऐसे में आइए जानते हैं नवंबर माह में शादी विवाह के शुभ मुहूर्त।

विवाह के शुभ मुहूर्त (Vivah Shubh Muhurat 2021)

हिंदू पंचांग के अनुसार नवंबर माह में शादी विवाह का पहला शुभ मुहूर्त 15 नवंबर 2021, सोमवार को है। इस दिन देवउठनी एकादशी के कारण इसे अबूझ मुहूर्त भी कहा जाता है। नवंबर माह में विवाह के कुल 7 शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं। आइए जानते हैं।

नवंबर में विवाह का मुहूर्त (November 2021 Shubh Vivah Muhurat)

15 नवंबर 2021, सोमवार
16 नवंबर 2021, मंगलवार
20 नवंबर 2021, शनिवार

21 नवंबर 2021, रविवार
28 नवंबर 2021, रविवार

29 नवंबर 2021, सोमवार
30 नवंबर 2021, मंगलवार

नवंबर के बाद अगले महीने विवाह के शुभ मुहूर्त की सूची जानने के लिए हमारे इस लेख से जुड़े रहें। आपको बता दें अगले माह दिसंबर में शादी विवाह के कुल 6 शुभ मुहूर्त हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल