लाइव टीवी

Numerology Today, 09 September 2022: अनंत चतुर्दशी पर क्या रहेगा आपका लकी नंबर, देखें शुक्रवार का अंक राशिफल

Updated Sep 08, 2022 | 22:03 IST

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 09 September 2022: आज अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन गणेश जी का विधि अनुसार विसर्जन किया जाएगा। जानें आज यानी 09 सितंबर 2022 का दिन 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 अंकों के लिए कैसा रहेगा और आज का आपका लकी नंबर क्या है।

Loading ...
Numerology 09 September 2022 in hindi

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 09 September 2022: आज 09 सितम्बर 2022 है। 09 का अंक कर्म, न्याय, धर्म, शिक्षा व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। आज 09-09-2022 का भाग्यांक 06 रहेगा। अंक 06 का स्वामी ग्रह शुक्र है। शुक्र, शनि व बुध परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 09 के मित्र अंक 01, 02 तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Horoscope Today, 09 September 2022

Aaj ka Ank Rashifal 09 September 2022 

जन्मांक 01 अंक राशिफल

जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 06 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है। स्वास्थ्य- मंगल उदर सम्बन्धित रोग से परेशानी दे सकता है।
शुभ अंक-02

जन्मांक 02 अंक राशिफल

जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 05 व 06 का व्यक्ति जॉब में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ अंक-01

जन्मांक 03 अंक राशिफल

अंक स्वामी गुरु व भाग्यस्वामी शुक्र जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है। स्वास्थ्य- स्किन विकार से कष्ट हो सकता है। 
शुभ अंक-06

जन्मांक 04 अंक राशिफल 

भाग्यांक 06 आईटी व मैनेजमेंट फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में गुरु व शुक्र से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
शुभ अंक-06

जन्मांक 05 अंक राशिफल 

व्यवसाय में नामांक 02 व 05 से लाभ मिलेगा। जॉब व व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ अंक-04

Aaj Ka Panchang, 09 September 2022

जन्मांक 06 अंक राशिफल 

आज व्यवसाय में उत्कर्ष का दिन है। जॉब में भाग्यांक 06 का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य- साइनस के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ अंक-04

जन्मांक 07 अंक राशिफल 

व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। जॉब में सफलता है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में लीवर के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ अंक-05

जन्मांक 08 अंक राशिफल 

आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। शनि व शुक्र बहुत जल्द जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 
शुभ अंक-07

जन्मांक 09 अंक राशिफल 

जॉब में गुरु व शुक्र का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। मंगल अंक व शुक्र भाग्यस्वामी है। शुक्र अनकूल हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहने की संभावना है। चावल व दही का दान करें।
शुभ अंक-03

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल