लाइव टीवी

Numerology Today, 12 September 2022: यहां देखें आपका आज का शुभ अंक, 12 सितंबर का दिन रहेगा किस नंबर के लिए लकी

Updated Sep 12, 2022 | 09:19 IST

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 12 September 2022: आज 12 तारीख है तो अंक 3 का दिन है जिसका स्वामीग्रह गुरु को माना जाता है। जानें आज यानी 12 सितंबर 2022 का दिन 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 अंकों के लिए कैसा रहेगा। यहां देखें अपना अंक राशिफल।

Loading ...
Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 12 September 2022

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 12 September 2022: आज 12 सितम्बर 2022 है।12 का संयुक्त अंक 02 धर्म व 01 गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का सन्युक्त अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 01 सूर्य का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा। 03 का स्वामीग्रह गुरु है। आज 12-09-2022 का भाग्यांक 09 रहेगा।अंक 09 का स्वामी ग्रह मंगल है। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा मित्र ग्रह हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 03 के मित्र अंक 01, 02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Aaj ka Ank Rashifal 12 September 2022

जन्मांक 01 अंक राशिफल 

जॉब में नामांक 04 व 09 की हेल्प से प्रगति होगी। मंगल आज का भाग्य स्वामी है। सूर्य व चन्द्रमा आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है। स्वास्थ्य- मंगल व सूर्य नस रोग से परेशानी दे सकता है। मसूर का दान करें।
शुभ अंक: 02

जन्मांक 02 अंक राशिफल 

चन्द्रमा व मंगल का प्रभाव रहेगा। जॉब व व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 03 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
​शुभ अंक: 03

जन्मांक 03 अंक राशिफल 

गुरु अंक व मंगल भाग्य स्वामी है। गुरु जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं। दिनांक स्वामी गुरु के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है। स्वास्थ्य- शनि बोन विकार से कष्ट दे सकता है। 
​शुभ अंक: 09

जन्मांक 04 अंक राशिफल 

भाग्यांक 09 मैनेजमेंट व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 04 व 08 से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
​शुभ अंक: 08

जन्मांक 05 अंक राशिफल 

भाग्यस्वामी मंगल, आज का अंकस्वामी गुरु व इस अंक का स्वामी बुध का सहयोग हैं। जॉब में अंक 03 व 09 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
​शुभ अंक: 07

जन्मांक 06 अंक राशिफल 

व्यवसाय में शुक्र, सूर्य व मंगल का सपोर्ट है। आज सफलता का दिन है। जॉब में नामांक 09 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
​शुभ अंक: 07

जन्मांक 07 अंक राशिफल 

व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। जॉब में प्रगति है। स्वास्थ्य- नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।
​शुभ अंक: 04

जन्मांक 08 अंक राशिफल 

आज के दिन शनि, मंगल व गुरु का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। भाग्य स्वामी मंगल बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 
​शुभ अंक: 05

जन्मांक 09 अंक राशिफल 

आज का भाग्यस्वामी स्वामी व इस अंक का स्वामी मंगल व्यवसाय में लाभ देगा। जॉब में नामांक 01 व 09 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- हेल्थ में मंगल उदर विकार दे सकता है। मसूर का दान करें।
​शुभ अंक: 03

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल