लाइव टीवी

Numerology Today, 13 July 2022: इस नंबर को मिलेगा आज सूर्य का साथ, देखें और कौन से अंक रहेंगे लकी

Updated Jul 12, 2022 | 22:59 IST

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 13 July 2022: यहां देखें नंबर 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 का 13 जुलाई 2022 का अंक राशिफल विस्तार से। इस अंक पर आज सूर्य की विशेष कृपा रहेगी। जानें अपने नंबर का हाल।

Loading ...
Numerology 13 July 2022 in hindi

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 13 July 2022: आज 13 जुलाई 2022 है। 13 का संयुक्त अंक03 गुरु व 01सूर्य से सम्बद्ध बहुत ही संघर्ष शील लेकिन शुभ है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 04 के जैसा कार्य करेगा। 04 का स्वामी राहु है। 13-07-2022 का भाग्यांक भी 08 रहेगा। अंक 08 का स्वामी ग्रह शनि है। केतु शुक्र ,शनि व राहु आपस में परम मित्र हैं। अंक 04 के मित्र अंक 05, 06 तथा 08 हैं। भाग्यांक 08  आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Aaj ka Ank Rashifal : 13 July 2022

जन्मांक 01 अंक राशिफल 

सूर्य व शनि का सपोर्ट है। जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 08 व जन्मांक 01 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है। उदर रोग से परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक: 02 

Guru Purnima 2022 Date, Puja Timings

जन्मांक 02 अंक राशिफल 

व्यवसाय में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 04 व 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।
शुभ अंक: -01

जन्मांक 03 अंक राशिफल 

आज का दिन व्यवसाय के लिए प्रगति का है। जाँब में किसी नए उत्तरदायित्व के आरम्भ के संकेत हैं। नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। 
शुभ अंक: 09

जन्मांक 04 अंक राशिफल 

आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 06 व 08 नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में सुधार के लिए तिल सहित अन्न का दान करें।
शुभ अंक: 05

जन्मांक 05 अंक राशिफल 

व्यवसाय में भाग्यांक08 लाभ देगा। जॉब में नामांक 04 व 05 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
शुभ अंक: 04

जन्मांक 06 अंक राशिफल 

आज बिजनेस में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 08 के स्वामी शनि व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा। स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ अंक: 04

जन्मांक 07 अंक राशिफल 

आज का भाग्य स्वामी शनि व इस अंक का स्वामी केतु है। व्यवसाय में केतु, शनि व शुक्र कोई नया अनुबंध दे सकता है। जॉब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। स्वास्थ्य में स्किन के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ अंक: -05

जन्मांक 08 अंक राशिफल 

आज का भाग्यस्वामी शनि है। इस अंक का स्वामी भी शनि है। जॉब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। राहु व शनि कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
शुभ अंक: 07

जन्मांक 09 अंक राशिफल 

इस अंक के स्वामी मंगल व भाग्यस्वामी शनि व उसके मित्र शुक्र व्यवसाय को नई दिशा देंगे। जॉब में नामांक 06 तथा 08 के उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। स्किन विकार की सम्भावना रह सकती है।  
शुभ अंक: 02

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल