लाइव टीवी

Numerology Today, 14 July 2022: 5 अंक के योग के साथ सावन मास शुरू, देखें आपके नंबर के लिए कितना लकी

Updated Jul 13, 2022 | 21:04 IST

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 14 July 2022: 14 जुलाई को नंबर 5 के योग के साथ श्रावण मास लग रहा है। देखें सावन महीने का पहला दिन किस नंबर के लिए कितना लकी रहेगा। यहां देखें नंबर 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 का आज का अपना अंक राशिफल।

Loading ...
Numerology 14 July 2022 in Hindi

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 14 July 2022: आज 14 जुलाई 2022 है।14 का संयुक्त अंक 01 सूर्य व 04 राहु के शुभ प्रभाव का अंक है। यह अद्धभुत अंक बहुत ही मंगलकारी होता है। कभी कभी यह अंक बहुत संघर्ष के बाद सफलता देता दिखता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 05 के जैसा कार्य करेगा। आज 14-07-2022 का भाग्यांक 09 रहेगा।अंक 09 का स्वामी ग्रह मंगल है। अंक 05 का स्वामी बुध व इसके मित्र अंक 04, 06 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Aaj ka Ank Rashifal : 14 July 2022

जन्मांक 01 अंक राशिफल 

जॉब व व्यवसाय में अंक 03 व 09 की हेल्प से प्रगति होगी। 09 नामांक का अधिकारी आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- सूर्य नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है। गुड़ का दान करें।
शुभ अंक: 09

Panchang Today 14 July 2022

जन्मांक 02 अंक राशिफल 

कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 04 व 05 का उच्चाधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ अंक: 03

जन्मांक 03 अंक राशिफल 

आज का अंक स्वामी बुध व भाग्य स्वामी मंगल व्यवसाय में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से जाँब में उन्नति है। स्वास्थ्य-उदर  विकार से कष्ट हो सकता है।  
शुभ अंक: 01

Sawan 2022 Date, Puja Vidhi, Muhurat

जन्मांक 04 अंक राशिफल 

भाग्यांक 09 बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 04 व 05 से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए। तिल का दान करें।
शुभ अंक: 06

Horoscope Today, 14 July 2022

जन्मांक 05 अंक राशिफल 

आज का अंक स्वामी भी बुध है। व्यवसाय में जन्मांक 04 व 08 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। तिल का दान करें।
शुभ अंक: 07

जन्मांक 06 अंक राशिफल 

आज व्यवसाय में कुछ नया करने का दिन है। जॉब में भाग्यांक 09 का सहयोग मिलेगा। बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ अंक: 08: 

जन्मांक 07 अंक राशिफल 

जॉब में नामांक 09 के उच्चाधिकारी आप से खुश रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति है। स्वास्थ्य में श्वांश व नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ अंक: 04

जन्मांक 08 अंक राशिफल 

इस अंक का स्वामी शनि व आज का भाग्यस्वामी मंगल है। शनि व बुध मित्र हैं। आज का दिना जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का है। बुध व शनि बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 
शुभ अंक: 06

जन्मांक 09 अंक राशिफल 

व्यवसाय में बुध, शनि व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 09 व 05 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।  हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। मंगल के द्रव्यों गुड़ व लाल वस्त्र का दान करें।
शुभ अंक: 01

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल