लाइव टीवी

Numerology Today, 17 August 2022: सिंह संक्रांति पर क्या रहेगा आपका भाग्यांक, देखें अपना अंक राशिफल व लकी नंबर

Updated Aug 17, 2022 | 06:03 IST

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 17 August 2022: 17 अगस्त का दिन संयुक्त अंक 01 धर्म व 07 गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। जानें ये 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 अंकों के लिए कैसा रहेगा। साथ ही जानें आज का आपका लकी नंबर कौन सा है।

Loading ...
Aaj ka Ank Rashifal : 17 August 2022

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 16 August 2022: आज 17 अगस्त 2022 है। 17 का संयुक्त अंक 01 धर्म व 07 गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का सन्युक्त अंक है। अंक 01 सूर्य व 07 केतु का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 08 के जैसा कार्य करेगा। 08 का स्वामीग्रह शनि है। आज 17-08-2022 का भाग्यांक 04 रहेगा। अंक 04 का स्वामी ग्रह राहु है। शनि, बुध व शुक्र मित्र ग्रह हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 04 के मित्र अंक 05, 06 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Aaj ka Ank Rashifal : 17 August 2022

जन्मांक 01 अंक राशिफल 

जॉब में नामांक 02 व 07 की हेल्प से प्रगति होगी। राहु आज का भाग्य स्वामी भी है। सूर्य व गुरु आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है। स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।तिल का दान करें।
शुभ अंक-09

जन्मांक 02 अंक राशिफल 

चन्द्रमा व राहु का प्रभाव रहेगा। जॉब व व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 02 व 06 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ अंक-01

जन्मांक 03 अंक राशिफल 

गुरु अंक व राहु भाग्य स्वामी है। गुरु जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं। दिनांक स्वामी शनि के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है। स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। 
शुभ अंक-09

जन्मांक 04 अंक राशिफल 

जाँब व व्यवसाय-  भाग्यांक 04 टीचिंग व आईटी फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 05 व 08 से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
शुभ अंक-07

जन्मांक 05 अंक राशिफल 

दिनांक स्वामी शनि व इस अंक का स्वामी बुध मित्र हैं। जॉब में भाग्यांक 04 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। उड़द का दान करें।
शुभ अंक-04

जन्मांक 06 अंक राशिफल 

आज व्यवसाय में शुक्र व बुध का सपोर्ट है। आज सफलता का दिन है। जॉब में नामांक 05 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य- श्वांस के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ अंक-04

जन्मांक 07 अंक राशिफल 

व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। जॉब में प्रगति है। स्वास्थ्य- केतु व शनि मित्र हैं। स्वास्थ्य में स्किन के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ अंक-08

जन्मांक 08 अंक राशिफल

आज के दिन शनि व मित्र शुक्र का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। भाग्य स्वामी राहु बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 
शुभ अंक-05

जन्मांक 09 अंक राशिफल 

व्यवसाय में गुरु, मंगल व शनि का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 04 व 09 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- हेल्थ में राहु हड्डी विकार दे सकता है। उड़द का दान करें।
शुभ अंक-01

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल