लाइव टीवी

Numerology Today, 20 July 2022: आज बन रहा है 6 अंक का योग, जानें अपना अंक राशिफल और लकी नंबर

Updated Jul 20, 2022 | 09:51 IST

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 20 July 2022: आज 6 नंबर का योग है और सावन मास की सप्तमी तिथि है। यहां देखें नंबर 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 का अंक राशिफल। साथ ही जानें आज का अपना लकी नंबर।

Loading ...
ank rashifal 20 July 2022 in hindi

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 20 July 2022: आज 20 जुलाई 2022 है।2 0 का संयुक्त अंक 02 चन्द्रमा से सम्बद्ध बहुत ही शुभ व क्रिएटिव अंक है। यह आर्ट व फिल्म का कारक है। यह एकल अंक 02 के जैसा कार्य करेगा। 02 का स्वामी चन्द्रमा है। 20-07-2022 का भाग्यांक 06 रहेगा। 06 का स्वामीग्रह शुक्र है। चन्द्रमा, मंगल , सूर्य व गुरु आपस में परम मित्र हैं। अंक 02 के मित्र अंक 1,3 तथा 9 हैं। अंक 06 का स्वामी शुक्र फ़िल्म, वाणी, प्रबंधकीयज्ञान,धर्म,  ,आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 20 July 2022

Aaj ka Ank Rashifal : 20 July 2022

जन्मांक 01 अंक राशिफल 

सूर्य व शुक्र का सपोर्ट है। जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 08 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य - सूर्य नेत्र रोग से परेशानी दे सकता है।
शुभ अंक: 09

Aaj Ka Panchang: आज 20 जुलाई 2022 का पंचांग

जन्मांक 02 अंक राशिफल 

व्यवसाय में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जन्मांक 06 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।
​शुभ अंक: 09

जन्मांक 03 अंक राशिफल 

आज का दिन बिजनेस के लिए प्रगति का है। जॉब में किसी नए दायित्व के आरम्भ के संकेत हैं। स्वास्थ्य- त्वचा विकार से कष्ट हो सकता है। 
​शुभ अंक: 06

जन्मांक 04 अंक राशिफल 

आज का भाग्यांक 06 है। व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में नामांक 05 व 08 के उच्चाधिकारियों से लाभ रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।
​शुभ अंक: 07

जन्मांक 05 अंक राशिफल 

व्यवसाय में भाग्यांक06 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जाँब में जन्मांक 07 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
​शुभ अंक: 07

जन्मांक 06 अंक राशिफल 

आज बिजनेस में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 06 के स्वामी शुक्र व मित्र शनि का सहयोग रहेगा। शुक्र व चन्द्रमा उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।
​शुभ अंक: 08

जन्मांक 07 अंक राशिफल 

व्यवसाय में अंक स्वामी केतु व शुक्र  कोई बाधा दे सकता है। जॉब में नवीन उत्तरदायित्व की तरफ जा सकते हैं। स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें। 
​शुभ अंक: 05

जन्मांक 08 अंक राशिफल 

आज का भाग्यस्वामी शुक्र है। इस अंक का स्वामी शनि है। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। गुरु व चन्द्रमा जॉब में उन्नति दे सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
​शुभ अंक: 04

जन्मांक 09 अंक राशिफल 

व्यवसाय को शुक्र व मंगल नई दिशा देंगे। जॉब में भाग्य स्वामी शुक्र व आज के अंक  स्वामी चन्द्रमा का सहयोग है। जॉब में नामांक 06 के उच्चाधिकारोयों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य- मंगल उदर विकार की सम्भावना दे सकता है।
​शुभ अंक: 03 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल