लाइव टीवी

Numerology Today, 20 September 2022: जन्मांक 1, 2 और इन अंक वालों को करना होगा जॉब में थोड़ा संघर्ष, देखें अंक राशिफल

Updated Sep 19, 2022 | 18:17 IST

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 20 September 2022: 20 का संयुक्त अंक बहुत शुभ, धन, ऐश्वर्य व कर्मयोग का प्रतीक है। देखें 20 सितंबर 2022 का दिन 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 अंकों के लिए कैसा रहेगा। यहां देखें अपना अंक राशिफल और आज का लकी नंबर।

Loading ...
Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 20 September 2022

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 20 September 2022: आज 20 सितंबर 2022 है। 20 का संयुक्त अंक बहुत शुभ, धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। 20 का स्वामीग्रह एकल अंक 02 है, जिसका स्वामी चन्द्रमा है। चन्द्रमा आध्यात्मिकता देता है। आज 20-09-2022 का भाग्यांक 08 रहेगा। अंक 08 का स्वामीग्रह शनि है। मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य  परम मित्र है। अंक 02 के मित्र अंक 01, 09, तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Aaj Ka Panchang, 20 September 2022 

Aaj ka Ank Rashifal 20 September 2022 

जन्मांक 01 अंक राशिफल 

जॉब में थोड़ा संघर्ष लेकिन व्यवसाय में प्रगति होगी। नामांक 08 का उच्चाधिकारी आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है। स्वास्थ्य- नेत्र सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। सूर्य के द्रव्यों मसूर व लाल वस्त्र का दान करें।
शुभ अंक-02

जन्मांक 02 अंक राशिफल 

व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 03 व 09 का उच्चधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है। जॉब में प्रोग्रेस है। स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ अंक-09

जन्मांक 03 अंक राशिफल

अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी शनि जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है। स्वास्थ्य- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है। 
शुभ अंक-09

जन्मांक 04 अंक राशिफल

भाग्यांक 08 का स्वामी शनि व इस अंक का स्वामी राहु मित्र हैं। बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में शनि व मंगल के अंक 08 व 09 से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
शुभ अंक-07

जन्मांक 05 अंक राशिफल 

व्यवसाय में नामांक 04 व 08 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। उड़द का दान करें।
शुभ अंक-06

जन्मांक 06 अंक राशिफल 

आज व्यवसाय में थोड़े संघर्ष का दिन है। जॉब में भाग्यांक 08के स्वामी शनि व 05 के स्वामी बुध का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ अंक-05

Horoscope Today, 20 September 2022

जन्मांक 07 अंक राशिफल 

व्यवसाय में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। जॉब में सफलता है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ अंक-04

जन्मांक 08 अंक राशिफल  

आज का दिन जॉब में सफलता का है। इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी भी शनि है। शनि व मित्र ग्रह शुक्र व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। श्वांस के रोगी सावधानी बरतें। 
शुभ अंक-05

जन्मांक 09 अंक राशिफल   

व्यवसाय में मंगल, शनि व शुक्र का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 08 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। तिल का दान करें।
शुभ अंक-01

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल