लाइव टीवी

Numerology Today, 23 July 2022: आज बन रहा है 5 अंक का योग, जानें अपना अंक राशिफल और लकी नंबर

Updated Jul 23, 2022 | 05:57 IST

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 23 July 2022: यहां देखें 23 जुलाई का अंक राशिफल। पांच नंबर का योग नंबर 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 के लिए आज कैसा रहेगा। साथ ही जानें आज का अपना लकी नंबर।

Loading ...
Numerology 23 July 2022 in hindi

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 23 July 2022: आज 23 जुलाई 2022 है। 23 का संयुक्त अंक चन्द्रमा व गुरु के शुभ प्रभाव का अंक है। यह अद्धभुत अंक बहुत ही मंगलकारी होता है। कभी कभी यह अंक बहुत संघर्ष के बाद सफलता देता दिखता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 05 के जैसा कार्य करेगा। आज 23-07-2022 का भाग्यांक 09 रहेगा। अंक 09 का स्वामी ग्रह मंगल है। अंक 05 का स्वामी बुध व इसके मित्र अंक 04,06 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 23 July 2022

Aaj ka Ank Rashifal : 23 July 2022

जन्मांक 01 अंक राशिफल 

जॉब व व्यवसाय में अंक 05 व 09 की हेल्प से प्रगति होगी। 05 नामांक का अधिकारी आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- शनि  से श्वांश रोग से परेशानी हो सकती है। तिल का दान करें।
शुभ अंक: 02

जन्मांक 02 अंक राशिफल 

बिजनेस में परेशानी रह सकती है। जन्मांक 05 व 08 का उच्चाधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
​शुभ अंक: 01

Panchang Today (आज का पंचांग) 23 July 2022

जन्मांक 03 अंक राशिफल 

आज का अंक स्वामी बुध व भाग्य स्वामी मंगल व्यवसाय में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से जॉब में उन्नति है।
स्वास्थ्य- स्किन विकार से कष्ट हो सकता है। 
​शुभ अंक: 06

जन्मांक 04 अंक राशिफल 

भाग्यांक 09 आईटी, बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 07 से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
​शुभ अंक: 08

जन्मांक 05 अंक राशिफल 

व्यवसाय में जन्मांक 06 व 07 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
​शुभ अंक: 04

जन्मांक 06 अंक राशिफल 

आज व्यवसाय में कुछ नया करने का दिन है। जॉब में भाग्यांक 09 का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य-लीवर के मरीज सावधानी बरतें।
​शुभ अंक: 07

जन्मांक 07 अंक राशिफल 

जॉब में नामांक 09 के उच्चाधिकारी आप से खुश रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति है। स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।
​शुभ अंक: 06

जन्मांक 08 अंक राशिफल 

शनि इस अंक का व आज का भाग्य स्वामी मंगल है। शनि व बुध मित्र हैं।आज का दिन जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का है। बुध व शनि बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 
​शुभ अंक: 04

जन्मांक 09 अंक राशिफल 

व्यवसाय में बुध, मित्र शुक्र व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 09 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। मंगल के द्रव्यों गुड़ व लाल वस्त्रों का दान करें।
शुभ अंक: 02

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल