लाइव टीवी

Numerology Today, 23 September 2022: व्यवसाय में इन लोगों को मिलेगा मंगल का साथ, देखें शुक्रवार का अपना अंक राशिफल 

Updated Sep 22, 2022 | 22:44 IST

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 23 September 2022: 23 सितंबर कासंयुक्त अंक प्रसिद्धि, धन व ऐश्वर्य का प्रतीक है। देखें 23 सितंबर 2022 का दिन 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 अंकों के लिए कैसा रहेगा। यहां देखें अपना अंक राशिफल और आज का लकी नंबर।

Loading ...
Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 23 September 2022

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 23 September 2022: आज 23 सितंबर 2022 है। 23 का संयुक्त अंक प्रसिद्धि, धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। 23 का स्वामीग्रह एकल अंक 05 है, जिसका स्वामी बुध है। बुध मैनेजमेंट स्किल देता है। आज 23-09-2022 का भाग्यांक 02 रहेगा। अंक 02 का स्वामीग्रह चन्द्रमा है। मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य परम मित्र है। अंक 05 के मित्र अंक 04, 06, तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Aaj Ka Panchang, 23 September 2022

Aaj ka Ank Rashifal 23 September 2022 

जन्मांक 01 अंक राशिफल

जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 02 आपको जॉब में पद परिवर्तन दे सकता है। स्वास्थ्य- स्किन सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। मंगल के द्रव्यों मसूर व गुड़ का दान करें।
शुभ अंक-09

जन्मांक 02 अंक राशिफल 

व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 02 व 06 का उच्चधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है। जॉब में प्रोग्रेस है। स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ अंक-01

जन्मांक 03 अंक राशिफल 

अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी चन्द्रमा व्यवसाय में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। जॉब में उन्नति है। स्वास्थ्य- उदर या नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। 
शुभ अंक-02

जन्मांक 04 अंक राशिफल

भाग्यांक 02 का स्वामी चन्द्रमा व इस अंक का स्वामी राहु है। टीचिंग व बैंकिंग फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में नामांक 03 व 08 के व्यक्तियों से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
शुभ अंक-05

जन्मांक 05 अंक राशिफल

व्यवसाय में नामांक 02 व 03 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ अंक-04

जन्मांक 06 अंक राशिफल

आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जॉब में भाग्यांक 02 के स्वामी चन्द्रमा व 03 के स्वामी गुरु का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य- नेत्र के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ अंक-05

Horoscope Today, 23 September 2022

जन्मांक 07 अंक राशिफल

जॉब में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। बिजनेस में सफलता है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ अंक-08

जन्मांक 08 अंक राशिफल

आज का दिन बिजनेस में विवादों से बचने का है। इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी चन्द्रमा है। शनि व चन्द्रमा जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 
शुभ अंक-05

जन्मांक 09 अंक राशिफल 

व्यवसाय में चन्द्रमा, मंगल व गुरु का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 02 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर बेवजह का मानसिक तनाव हो सकता है।
शुभ अंक-02

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल