लाइव टीवी

Numerology Today, 27 July 2022: आपकी किस्मत का ताला खोलेगा यह अंक, जानें अपना अंक राशिफल और लकी नंबर

Updated Jul 27, 2022 | 00:00 IST

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 27 July 2022: आज 4 नंबर का योग है। यहां देखें नंबर 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 का अंक राशिफल। साथ ही जानें आज का अपना लकी नंबर।

Loading ...
ank rashifal 27 July 2022 in hindi

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 27 July 2022: आज 27 जुलाई 2022 है। 27 का संयुक्त अंक 02 चन्द्रमा व 07 केतु से सम्बद्ध बहुत ही शुभ लेकिन संघर्षमय होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 09 के जैसा कार्य करेगा। 09 का स्वामी मंगल है। 27-07-2022 का भाग्यांक 04 रहेगा। अंक 04 का स्वामी राहु है। चन्द्रमा व गुरु आपस में परम मित्र हैं। अंक 09 के मित्र अंक 01, 02,व 03  हैं। भाग्यांक 04 का स्वामी राहु व्यय व धन का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Horoscope Today, 27 July 2022

Aaj ka Ank Rashifal : 27 July 2022

जन्मांक 01 अंक राशिफल 

सूर्य व राहु का सपोर्ट है। जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 04 व जन्मांक 08 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक- 09 

जन्मांक 02 अंक राशिफल

व्यवसाय में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 08 व 02 का उच्चधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
शुभ अंक- 03

Aaj Ka Panchang 27 July 2022

जन्मांक 03 अंक राशिफल

आज का दिन जॉब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए दायित्व के आरम्भ के संकेत हैं। स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है। 
शुभ अंक- 01

जन्मांक 04 अंक राशिफल

आज व्यवसाय में किसी नए बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 05 व 08 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।
शुभ अंक- 08

जन्मांक 05 अंक राशिफल 

व्यवसाय में नामांक 04 व 08 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में नामांक 02 व 04 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
शुभ अंक- 07

जन्मांक 06 अंक राशिफल 

आज बिजनेस में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 04 के स्वामी बुध व आज के अंक स्वामी मंगल का इस अंक के स्वामी शुक्र से सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा। स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ अंक- 05

जन्मांक 07 अंक राशिफल 

व्यवसाय में केतु व गुरु कोई नवीन कार्य दे सकता है। अंक 05 की अनुकूलता से जॉब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ अंक- 06

जन्मांक 08 अंक राशिफल 

आज का भाग्यस्वामी राहु है। इस अंक का स्वामी शनि है। जॉब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। मंगल व शनि कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख के लिए तिल का दान बेहतर रहेगा।
शुभ अंक- 03

जन्मांक 09 अंक राशिफल 

जॉब को मंगल व राहु नई दिशा देंगे। व्यवसाय में भाग्य स्वामी राहु व इस अंक के स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहना चाहिए। 
शुभ अंक- 03

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल