लाइव टीवी

धनतेरस के दिन सिर्फ 5 रुपए से बदल सकती है आपकी किस्मत, ये उपाय आपको बनाएगा मालामाल!

Updated Nov 12, 2020 | 19:13 IST

धनतेरस के दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है। लेकिन इस दिन आप कुछ उपायों/'टोटके के जरिए मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं। इन उपायों को करने से घर में सुख शांति का वास होगा और धन धान्य की कमी कभी नहीं होगी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
धनतेरस के दिन 5 रुपए का बताशा खरीदें।
मुख्य बातें
  • धनतेरस का दिन दीपावली पर्व की शुरुआत मानी जाती है।
  • धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी और धनवंतरि की पूजा की जाती है
  • इस दिन लोग शुभ मुहूर्त का ध्यान रखकर खरीदारी करते हैं

Dhanteras 2020: धनतेरस के दिन दिवाली पर्व की शुरुआत मानी जाती है। हिंदू धर्म में इस पर्व का बड़ा महत्व है। लोग धनतेरस को शुभ मुहूर्त के तौर पर देखते हैं। इसलिए इस दिन पौराणिक परंपरा के मुताबिक खरीदारी करने को काफी शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन लोग सोना,घर,चांदी,बर्तन,गाड़ी आदि कई चीजें खरीदते हैं। परंपरा के मुताबिक इस दिन पूजा और खरीदारी के मुहूर्त के अनुसार लोग पूजा और खरीदारी करते हैं। इस बार धनतेरस 13 नवंबर को मनाया जाएगा। दिवाली का पर्व 14 नवंबर को मनाया जाएगा। 

जानकारों के मुताबिक ऐसी कई चीजें है जो इस दिन करना काफी शुभ माना जाता है और यह भी माना जाता है कि ऐसा करने से आपके घर में बरकत बनी रहती है। धन धान्य की कमी नहीं होती है। धनतेरस के दिन यदि आप चाहते हैं कि कुबेर आप पर सालों साल धन की वर्षा करें तो आप 5 रुपए का उपाय जरुर आजमाएं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे ही अचूक उपाय बताएंगे। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख शांति का वास होता है और धन की कमी नहीं होती है।

धनतेरस पर सभी यह चाहते हैं कि मां लक्ष्मी उस पर अपनी कृपा बनाए रखें। इसके लिए कई तरह के उपाय और टोटके आजमाते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं। 

5 रुपए का उपाय आपको बनाएगा मालामाल

5 रुपए में मां लक्ष्मी लिए कुछ ऐसी चीजें खरीद कर लाएं जो धनतेरस पर उन्हें अर्पित करें। ये 5 रुपए की चीजें न धनतेरस पर ही नहीं बल्कि आपको हमेशा खुश रखेंगी। इन चीजों को आसानी से आप बाजार से खरीद सकते हैं लेकिन इसे पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ करना होगा। उपाय सुनने में भले ही अजीब लग सकता है लेकिन इनका प्रयोग काफी समय से लोग करते आ रहे हैं जिसके बारे में ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न् होती है और उस व्यक्ति के घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती है और खुशहाली आती है।

धनतेरस के दिन करें ये 5 रुपये का उपाय, साबुत धनिया से धन की होगी बारिश

5 रुपए का साबुत धनिया खरीद कर धनतेरस को लाएं और उसी दिन मां लक्ष्मी और भगवान धनवंतरी के चरणों में अर्पित करें। मां लक्ष्मी की आरती करे। मां की प्रार्थना करने के बाद घी या तेल का दीया जलाएं। बाद में इस धनिया को प्रसाद के रूप में घर के सदस्यों में वितरित भी करें। गौर हो कि धनिया की खरीदारी करना धनतेरस के दिन काफी शुभ माना जाता है लेकिन अगर आप उसे मां लक्ष्मी को उसे अर्पित कर दें और फिर प्रसाद ग्रहण कर लें तो उसका लाभ कई गुणा बढ़ जाता है।

बताशा का भोग आपको देगा अपार खुशी 

धनतेरस के दिन 5 रुपए का बताशा खरीदें। बताशा का भोग मां लक्ष्मी का सबसे प्रिय भोग माना जाता है। सफेद बताशा धनतेरस पर ही खरीदें और उसे उसी दिन मां को चढ़ाएं। सफेद रंग मां को प्रिय है और जब उनका भोग भी सफेद होता है तो उनकी प्रसन्नता ज्यादा बढ़ती है। मां लक्ष्मी को सच्चे मन से बताशे का प्रसाद चढ़ाएं और फिर प्रार्थना करें। 
 
इस दिशा में दीपक जलाएं

धनतेरस से दीप जलाने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है लेकिन इस दिन खास कर एक दीपक रात में दक्षिण की ओर मुख करके जलाएं ।इस बात को याद रखें इस दीपक को खाने पीने के बाद रात में जलाएं और जलाने के बाद इसे पीछे मुड़ कर नहीं देखें। यह दिया अकाल मृत्यु से बचा कर घर के लोगों को निरोग रखता है। एक बात ध्यान रखें कि ये दीपक 5 रुपए का हो और उससे ज्यादा कीमत का नहीं हो। 

मां को कुमकुम जरूर लगाएं

धनतेरस के दिन 5 रुपए का कुमकुम लें और उसे मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें और उसे मां को लगा कर खुद भी लगाएं। इसे लगाने के बाद आपमें आत्मविश्वास आएगा और ये धन धान्य से आपको भर देगा। जब भी किसी काम के लिए निकलें मां को चढ़ाए कुमकुम को जरूर लगा लें। दरअसल मां की चरणों में कुमकुम अर्पित करने के बाद लगाने से उसकी शक्ति से आपको काफी लाभ होगा।

मां लक्ष्मी के पदचिन्ह घर पर लाएं

धनतेरस के दिन घर के मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के पदचिन्ह (पैरों के चिन्ह) लगाएं। यह लाल रंग का होता है और बाजार में इस मौक पर मिलता है। इस बात का ध्यान रखे कि 5 रुपए में ही ये पदचिन्ह खरीदें। धनतेरस पर इसे खरीदें और दीवाली वाले दिन इसे लगाएं। मान्यता है कि पदचिन्ह मां लक्ष्मी के घर में आने का संकेत होता है। सबसे पहले मां लक्ष्मी के चरणचिन्ह पर आरती करें और कुमकुम लगाकर उन्हें अपने घर में श्रद्धापूर्वक आमंत्रित करें। ऐसा करना आपके घर में सौभाग्य का दरवाजा खोल सकता है। ऐसा करने से माना जाता है कि मां लक्ष्मी की कृपा घर पर बनी रहती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल