लाइव टीवी

Paan Leaves: तुलसी और पीपल ही नहीं पान के पत्ते का भी होता है विशेष महत्व, पान के पत्ते के उपायों से दूर होगी समस्या

Updated Jul 01, 2022 | 00:22 IST

Paan Leaves Remedies: पूजा-पाठ में पीपल, बेलपत्र, तुलसी जैसे कई पत्तों की तरह पान के पत्ते का भी विशेष महत्व होता है। लेकिन पान पत्ते के उपायों के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। पान पत्ते के उपाय से आपके हर कार्य पूर होंगे।

Loading ...
पान पत्ते का उपाय
मुख्य बातें
  • हनुमानजी को अर्पित करें पान का बीड़ा
  • पान के पत्ते से प्रसन्न होती है मां लक्ष्मी
  • स्कंद पुराण में तांबूल पत्र के रूप में है पान पत्ते का उल्लेख

Paan Ke Patte Ke Upay: हिंदू धर्म में पेड़-पौधे, फल-फूल और पत्तियों का विशेष महत्व होता है। धार्मिक अनुष्ठानों में इन चीजों का प्रयोग जरूरी होता है। बात करें पत्तियों की तो कई धार्मिक अनुष्ठान में पीपल, अशोक, तुलसी, बेलपत्र जैसी पत्तियों का इस्तेमाल पूजा सामग्री के रूप में किया जाता है। पान के पत्ते का भी प्रयोग कई पूजा पाठ में किया जाता है। भगवान हनुमान को भी पान के पत्ते अत्यंत प्रिय है। इसलिए शनिवार और मंगलवार के दिन उन्हें पूजा में पान के पत्ते अर्पित किए जाते हैं। इसके अलावा लक्ष्मी-गणेश की पूजा में भी पान के पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन पान के पत्ते से जुड़े कई उपाय भी हैं, जिन्हें करने से व्यक्ति के जीवन से जुड़ी सारी समस्याएं खत्म होती है और उसे हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है।

स्कंद पुराण में पान के पत्ते का उल्लेख तांबूल पत्र के रूप में किया गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, समुंद्र मंथन के दौरान भी पान के पत्ते का प्रयोग किया गया था। यही कारण है कि इसे पवित्र पत्ते के रूप में माना जाता है और पूजा-पाठ में इसका प्रयोग जरूरी हो जाता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे पान के पत्ते से जुड़े ऐसे उपायों के बारे में, जिससे आपके जीवन नें सुख-समृद्धि, सफलता और धन की प्राप्ति होगी।

 हनुमान जी अर्पित करें पान का बीड़ा

हनुमान जी को पान का पत्ता अत्यंत प्रिय होता है। मंगलवार या शनिवार के दिन हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पित करना चाहिए। इससे आपकी हर मनोकामनाएं पूरी होगी। इसका एक अर्थ यह भी होता है कि बीड़ा अर्पित करने के बाद भगवान आपसे प्रसन्न होते हैं और आपकी तमाम मुश्किलों का बीड़ा स्वयं उठाते हैं।

Also Read: Swastik in Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र के अनुसार इन जगहों पर लगाएं स्वास्तिक का निशान, चमक जाएगी किस्मत

पान से मां लक्ष्मी को करें प्रसन्न

धन और वैभव की देवी मां लक्ष्मी को पूजा में पान के पत्ते की माला चरणों में अर्पित करें। इससे धन से जुड़ी सारी समस्याएं दूर होती है और आर्थिक संकट से मुक्ति मिलती है।

भगवान शिव को चढ़ाएं इस तरह का पान

वैसे तो भगवान शिव को बिपल्व पत्र या बेलपत्र अत्यंत प्रिय होता है। लेकिन मनोकामना पूर्ति के लिए पान का पत्ता उपयोगी माना जाता है। सोमवार के दिन शिवजी को गुलकंद से बना, सौंफ, सुपारी और कत्था मिला हुआ पान अर्पित करें। मनोकामना पूर्ति के लिए यह उपाय बेहद उत्तम माना जाता है।

Astro Tips: Shiv Chalisa: सावन माह में शिव चालीसा का है विशेष महत्व, जानिए इसे पढ़ने का तरीका

व्यापार में वृद्धि के लिए

नौकरी-व्यापार में मंदी चल रही है तो इसके लिए पान के पत्ते का यह उपाय जरूर आजमाएं। 5 पान के पत्ते, 5 पीपल के पत्ते को एक धागे में लगाकर दुकान की पूर्व दिशा में लगा दें। इससे व्यापार में दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की होगी।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल