लाइव टीवी

Panchang Today 10 July 2022: जानें पंचांग के अनुसार कब हैं दिन के शुभ मुहूर्त, आज है देवशयनी एकादशी

Updated Jul 09, 2022 | 23:24 IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 10 July 2022: 10 जुलाई 2022 को आषाढ़ी एकादशी है जिसे देवशयनी एकादशी भी कहते हैं। पंचांग के मुताबिक, आज से ही चार्तुमास भी प्रारंभ हो जाएगा। देखें 10 जुलाई 2022 का पंचांग विस्तार से।

Loading ...
panchang 10 July 2022 in hindi

Panchang Today (आज का पंचांग) 10 July 2022: आज रविवार एकादशी  का पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य देवता जी की पूजा भी करें। आज श्री आदित्यहृदयस्तोत्र के 03 बार पाठ करने का बहुत सुंदर फल प्राप्त हो सकता है। आज आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की एकादशी है। विशाखा नक्षत्र है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। गायत्री मंत्र  के जप का आज बहुत महत्व है। प्रातःकाल सूर्य को जल दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज रुद्राभिषेक का बहुत ही सुंदर दिन व तिथि है।

दुर्गा जी की स्तुति भी करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। आज गो माता को गुड़ व का अनन्त पुण्य  है।

Horoscope Today, 10 July 2022

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Numerology Today, 10 July 2022

Aaj ka Panchang : 10 July 2022

दिनांक- 10 जुलाई 2022
दिवस- रविवार
माह- आषाढ़,शुक्ल पक्ष, 
तिथि- एकादशी 
सूर्योदय-05:29am
सूर्यास्त-07:23pm
नक्षत्र-विशाखा
सूर्य राशि- मिथुन
चन्द्र राशि- वृश्चिक
करण-विष्टि
योग-शुभ

Devshayani Ekadashi 2022 Puja Vidhi, Muhurat


10 जुलाई 2022 के शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त -11:59am से 12:44 pm तक।

विजय मुहूर्त-02:29pm से 03:25 pm तक

गोधुली मुहूर्त--06:09pm से 06:15pm तक


10 जुलाई 2022 केअशुभ मुहूर्त

राहुकाल-सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल