लाइव टीवी

Pitru Paksha 2022: पितृपक्ष में लगाएं ये पांच पौधे, हमेशा बनी रहेगी पितरों की कृपा

Updated Sep 17, 2022 | 20:03 IST

Pitru Paksha 2022: पितृपक्ष पितरों की कृपा पाने का समय होता है। इस अवधि में पितरों का श्राद्ध, पिंडदान और दान-धर्म के कार्य करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। ऐसा कहते हैं कि पितृपक्ष में अगर पांच खास तरह के पौधे लगा दिए जाएं तो पितरों की भरपूर कृपा होती है।

Loading ...
पितृपक्ष में लगाएं ये पांच पौधे, हमेशा बनी रहेगी पितरों की कृपा
मुख्य बातें
  • पितृपक्ष में लगाएं ये 5 पौधे
  • पितरों की आत्मा को मिलेगी शांति
  • घर में भी आएगी सुख-समृद्धि

Pitru Paksha 2022: इस साल पितृपक्ष 10 सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक रहने वाले हैं। कहते हैं कि पितृपक्ष की अवधि में हमारे पूर्वज हमें आशीर्वाद देने धरती पर उतरते हैं। इस दौरान लोग अपने पितरों का श्राद्ध करते हैं। उनकी आत्मा की शांति के लिए पिंडदान करते हैं। दान-धर्म के कार्यों से पितरों का आशीर्वाद पाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पितृपक्ष में पांच खास तरह के पौधे लगाने से भी पितरों की अनुकंपा होती है। आइए आज आपको बताते हैं कि पांच कौन से पौधे लगाकर आप पितरों को प्रसन्न कर सकते हैं।

पीपल 

हिंदी धर्म में पीपल के पेड़ का विशेष महत्व बताया गया है। इसलिए हर व्रत, त्योहार पर पीपल के पेड़ की पूजा और उपाय बताए जाते हैं। पितृपक्ष में इसका पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर कुंडली में गुरु चांडाल योग हो तो भी पीपल का पौधा जरूर लगाना चाहिए।

Also Read: इस दिशा में कभी ना लगाएं केले का पेड़, ये एक गलती कर देगी कंगाल

बरगद

पितृपक्ष में बरगद का वृक्ष भी लगाया जा सकता है। इसे दीर्घायु के वरदान और मोक्ष की प्राप्ति के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। पितरों की आत्मा की शांति के लिए आपको बरगद के पेड़ के नीचे बैठकर भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।

तुलसी

तुलसी भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है, इसलिए पितृपक्ष में आप तुलसी का एक छोटा सा पौधा भी अपने घर के आंगन में लगा सकते हैं। इससे भी आपके पितृ प्रसन्न हो जाएंगे। पर ख्याल रखें कि तुलसी का पौधा मुरझाना नहीं चाहिए। ऐसा होने पर आपको उल्टे परिणाम मिलने लगेंगे।

Also Read: चतुर्दशी के श्राद्ध को क्यों कहते हैं घायल चतुर्दशी? जानें पितरों का श्राद्ध करने की विधि

अशोक

ज्यातिष शास्त्र में अशोक के वृक्ष का भी विशेष महत्व बताया गया है। पितृपक्ष में आप अशोक का पौधा अपने घर के द्वार पर लगा सकते हैं। इसे घर के द्वार पर लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है।

बेल

भगवान शिव को बेल का पौधा बहुत प्रिय है। ऐसा कहते हैं कि पितृपक्ष में इसका पौधा लगाने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। अमावस्या के दिन भगवान शिव को बेल पत्र अर्पित करने से मन की सारी इच्छाएं पूर्ण हो सकती हैं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल