लाइव टीवी

Raksha Bandhan 2022 Date, Upay: 12 अगस्त को भी बांध सकते हैं भाईयों को राखी? जानें किन जातकों के लिए शुभ रहेगा यह त्योहार

Updated Aug 12, 2022 | 06:20 IST

Raksha Bandhan 2022 Date, Muhurat in India, Check Rakhi Rashifal and Upay (रक्षा बंधन कब है 2022, देखें राशिफल व उपाय): रक्षा बंधन पर गुरु स्व राशि मीन में ही गोचर करने वाले हैं। कल 11 तारीख को सावन पूर्णिमा तिथि शुरू हो गई थी और इसके साथ ही भद्रा का साया भी प्रारंभ हो गया है। देखें रक्षा बंधन 2022 का मुहूर्त कब है और राशिफल व उपाय।

Loading ...
Raksha Bandhan 2022 Date, Upay, Rashifal

Raksha Bandhan 2022 Date, Muhurat in India, Check Rakhi Rashifal and Upay: राक्षाबंधन पर चन्द्रमा मकर राशि में है। शनि भी मकर राशि में रहेंगे। श्रावण पूर्णिमा 11 अगस्त को 09:34 am पर लगकर 12 अगस्त को 07:18 तक रहेगी। 11 को 09:35 am से भद्रा आरंभ होकर रात्रि 08:30 तक रहेगा। 11 को भद्रा पश्चात या 12 को राखी मनाएं। फिलहाल पूरे रक्षा बंधन पर्व का राशिफल जानें। इस पर्व पर गुरु स्वराशि मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। सूर्य चन्द्रमा प्रधान कर्क में गोचर कर रहे हैं। इस समय कर्क व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सिंह व मीन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब राखी पर सभी राशियों का विस्तृत राशिफल। 

Raksha Bandhan 2022 Rashifal and Upay

मेष राशिफल

चन्द्रमा व शनि थोड़ा संघर्ष देंगे। आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। शुक्र व बुध शुभ है।आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

Raksha Bandhan 2022 Date, Muhurat: 11 या 12- क्या है रक्षा बंधन 2022 की सही डेट

वृष राशिफल

 शनि चन्द्रमा एकसाथ इसी राशि से नवम व्यवसाय को शुभ बनाएंगे।धन का आगमन हो सकता है। सूर्य इसी राशि से तृतीय शुभ है लेकिन मकर के शनि गोचर के कारण स्वास्थ्य खराब रह सकता है। शुक्र बुध लाभ प्रदान करेगा। लाल व आसमानी रंग शुभ है।

मिथुन राशिफल

शुक्र व चन्द्रमा बैंकिंग व मैनेजमेंट जांब में प्रगति देंगे। चन्द्रमा व मंगल गोचर के कारण रियल स्टेट में निवेश सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।मूंग व गुड़ का दान करें।

Bhadra Kaal kya hai- भद्रा कौन है, क्या होता है भद्राकाल 

कर्क राशिफल

राजनीतिज्ञों के लिए प्रगति का पर्व है। परिवार सम्बन्धी किसी निर्णय को लेकर असमंजस में होंगे। पीला व नारंगी शुभ है। विष्णु उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। पीले फलों का दान करें।

सिंह राशिफल

शनि- चन्द्रमा का खष्ठम व सूर्य का एकादश गोचर आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। बिजनेस में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें।

कन्या राशिफल

पंचम शनि व चन्द्रमा शिक्षा के लिए शुभ हैं। व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शनि पॉलिटिक्स में सफलता दे सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। माता दुर्गा जी की पूजा करते रहें। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है।

तुला राशिफल

जॉब में जल्द प्रोमोशन को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। बगलामुखी उपासना आपको आशावादी बनाएगा। सफेद व हरा रंग शुभ है। कन्या राशि का मित्र व्यवसाय में सहयोगी रहेगा।

वृश्चिक राशिफल

पॉलिटिक्स में नवीन पद से सफलता की प्राप्ति होगी। बैंगनी व सफेद रंग शुभ है।काले वस्त्र का दान करें। दाम्पत्य जीवन में  विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं।हनुमान जी की पूजा करें।

धनु राशिफल

शनि व चन्द्रमा द्वितीय व सूर्य सप्तम हैं। जांब में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं।सफेद व नीला रंग शुभ है। व्यावसायिक लाभ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। अन्न दान करें।

मकर राशिफल

चन्द्रमा खष्ठम व शनि इस राशि से द्वितीय हैं। परिवार में कोई बड़ा कार्य हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। घर पर ही कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान सकते हैं। श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें व अन्न का दान करें।

कुंभ राशिफल 

छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में सफलता के लिए ऋग्वैदिक श्री सूक्तम का पाठ करें। बैगनी व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक
खिलाएं। जॉब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। उड़द व तिल का दान करें।

मीन राशिफल

एकादश शनि व चन्द्रमा धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का गुरु पारिवारिक कार्यों में व्यस्त करेगा। छात्रों के कॅरियर में सफलता के संकेत हैं। अपनी हेल्थ से खुश रहेंगे। सफेद व हरा रंग शुभ है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल