लाइव टीवी

Ramadan 2022 Moonrise Time Today in India: चांद निकलते ही रविवार से शुरू होगा रमजान, जानिए हर जरूरी बात

Updated Apr 02, 2022 | 19:53 IST

Ramadan 2022 Moonrise Time Today (आज चाँद निकलने का समय क्या है 2022): इस्लाम का पवित्र माह-ए-रमजान का महीना चांद निकलने के साथ शुरू हो गया है। जानिए कब होगी सहरी, इफ्तार से लेकर हर एक बात।

Loading ...
Ramadan 2022 Moonrise Time
मुख्य बातें
  • रमदान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना होता है।
  • माह-ए-रमजान के पूरे महीने रोजा रखा जाता है।
  • साल 2022 में रविवार से रमजान का पाक महीने शुरू हो गया है। 

Ramadan 2022 Moonrise Time Today in India (आज चांद निकलने का समय क्या है): देशभर में आज चैत्र नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी के साथ-साथ इस्लाम का पवित्र माह-ए-रमजान का महीना भी शुरू हो गया है। रमदान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना होता है, इसमें पूरे महीने रोजा रखा जाता है। इस साल रविवार से रमजान का पाक महीने शुरू हो जाएगा। 

रमजान का महीना चांद निकलने के साथ शुरू होता है। दो अप्रैल को मगरिब (सूरज डूबने का समय) के बाद चांद (Ramadan moonrise time today) देखा  गया है। ऐसे में अब तीन अप्रैल से पहला रोजा रखा जाएगा।  भारत में सूर्यास्त आज शाम 6 बजकर 41 मिनट पर हुआ था। रमजान में सूरज उगने और सूरज ढलने के बाद ही खाना खाया जाता है। सुबह के खाने को सहरी कहा जाता है। वहीं, सूरज ढलने के बाद नमाज पढ़कर रोजा खोला जाता है, जिसे इफ्तार कहा जाता है।     

सहरी और इफ्तार का समय
देशभर में सहरी और इफ्तार का समय (Ramdaan 2022 Sehri and Iftaar timings) अलग-अलग है। दिल्ली में पहले दिन सहरी का वक्त सुबह 4 बजकर 48 मिनट पर होगा। वहीं, इफ्तार का वक्त शाम 6 बजकर 43 मिनट पर होगा। वहीं, मुंबई में सहरी का वक्त 5 बजकर 52 मिनट है। मुंबई में सहरी शाम 6 बजकर 52 मिनट होगा। कोलकाता में सहरी 4 बजकर 17 मिनट और इफ्तार का वक्त शाम 5 बजकर 51 मिनट है। हैदराबाद में सहरी सुबह 5.01 बजे और इफ्तार 6.30 बजे होगा।   

Also Read: Ramadan 2022 Date,Sehri and Iftar Timings: कब से शुरू हो रहा रमजान का पवित्र महीना? जानें सहरी-इफ्तार की टाइमिंग 

दिन में पांच बार पढ़नी होती है नामाज 
मुस्लिम रोजा के दौरान दिन में पांच बार नमाज पढ़ते हैं। फज्र की नमाज (सुबह की नमाज) से लेकर इशा (रात की नमाज) की नमाज तक वे दिन भर में पांच बार नमाज पढ़ते हैं।

रमादान की अवधि में मुस्लिमों को अपने अंदर के सारे नकारात्मक विचारों को त्याग देना होता है जैसे कि जलन की भावना, लड़ाई, द्वेष, कसम, गुस्सा, झूठ बोलना, गाली देना आदि त्याग देना पड़ता है। इसके अलावा इस दौरान उन्हें स्मोकिंग, शराब का सेवन आदि सब छोड़ना पड़ता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल