लाइव टीवी

शनिदेव को खुश करने के लिए पीपल के नीचे जलाएं दीपक और काली गाय को खिलाएं लड्डू, धन-धान्य से भर जाएगी तिजोरी

Updated Sep 08, 2018 | 11:20 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

शनि देव का प्रभाव हर इंसान के जीवन और उनकी ग्रह चाल पर पड़ता है। शनिवार को इनकी पूजा का विशेष महत्‍व भी होता है। यहां जानें शनिवार को किए जाने वाले उपाय....

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Remedies To Please Shani Dev on Shaniwar

नई दिल्‍ली: शनिवार का दिन भगवन शनि को समर्पित होता है। इसलिए इस दिन इनकी पूजा का विशेष महत्‍व भी होता है। बड़े-बड़े ज्योतिष के अनुसार यदि आपको शनिदेव महाराज की कृपा पानी है तो इस दिन किए गए उपाय बेहद लाभकारी होते हैं। 

शनि देव को न्‍याय का देवता माना गया है, वे इंसान को उनके अच्छे-बुरे कामों का फल देते हैं। वहीं, इनका प्रभाव हर इंसान के जीवन और उनकी ग्रह चाल पर पड़ता है। इसलिए बहुत से लोग काली गाय को बूंदी के लड्डू खिला कर उसकी पूजा करते हैं जिससे उनको शनि दोष से राहत मिले और उनका जीवन सुखमय बीते। यहां जानें शनिवार को किए जाने वाले उपाय.... 

1. कभी भी किसी गरीब का बुरा ना करें। वे लोग जो अपने से छोटे या गरीब को परेशान करते हैं उनसे शनिदेव हमेशा नाराज रहते हैं। यदि आप उनके इस क्रोध से बचना चाहते हैं तो इस बात का ध्‍यान रखें। 

2. शाम के बाद किसी सुनसान स्‍थान पर लगे पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। अगर ऐसा ना हो पाए तो किसी मंदिर में लगे पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जला सकते हैं। इससे पैसों की परेशानी दूर होगी। 

3. इस दिन शनिदेव को तेल चढ़ाना न भूलें। शनिदेव को नीले पुष्प चढ़ाएं।

4. पीपल के पेड़ को जल भी चढ़ा सकते हैं। जल चढ़ाने के बाद उसकी सात बार परिक्रमा करें।

5. शनिवार को किसी काली गाय को कुमकुम और चावल चढ़ाएं। फिर उसे बूंदी के लड्डू खिलाएं और उसकी परिक्रमा करें। इससे आपका शनि दोष दूर होगा। 
 


यदि आप बताए गए ये उपाय नहीं कर सकते हैं तो हर शनिवार को काले तिल के साथ आटा और शक्‍कर मिला कर चींटियों को खिलाएं। इन उपायों से आप शनिदेव को खुश कर सकते हैं। 

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल