लाइव टीवी

Sawan ke vrat tyohar : सावन 2021 के व्रत त्‍योहार की ल‍िस्‍ट, देखें कब आएंगे नाग पंचमी, तीज, रक्षाबंधन पर्व

Updated Jul 23, 2021 | 11:46 IST

sawan 2021 Hindu calendar : सनातन धर्म में श्रावण मास (shravan 2021) महत्वपूर्ण माना गया है। देखें श्रावण मास 2021 में कौन कौन से मुख व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं।

Loading ...
श्रावण मास के व्रत एवं त्‍योहार
मुख्य बातें
  • इस वर्ष 25 जुलाई रविवार से प्रारंभ हो रहा है श्रावण मास, 25 अगस्त रविवार के दिन होगा इस महीने का समापन।
  • भगवान शिव का प्रिय महीना है सावन मास, इस महीने शिव जी को प्रसन्न करने के लिए किए जाते हैं कई विशेष व्रत।
  • शीतला सप्तमी, कामिका एकादशी, हरियाली तीज और नाग पंचमी जैसे कई प्रमुख व्रत श्रावण मास में पड़ने वाले हैं।

Sawan 2021 : हिंदू वर्ष का पांचवा महीना श्रावण मास भगवान शिव शंभू को समर्पित है। इस वर्ष श्रावण मास 25 जुलाई से प्रारंभ (Sawan 2021 start date in hindi) हो रहा है जो अगस्त के महीने में रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगा। वैसे तो आषाढ़ मास से वर्षा ऋतु की शुरुआत होती है मगर श्रावण महीने में यह अपना दृढ़ रूप दिखाती है। सनातन धर्म में यह उल्लेखित है कि आषाढ़ महीने के बाद श्रावण मास से चातुर्मास प्रारंभ होता है। चातुर्मास में श्रावण महीना अत्यंत लाभदायक माना जाता है और इस माह को भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए बहुत अनुकूल कहा गया है। 

हिंदू पंचांग के अनुसार भगवान शिव के प्रिय महीने श्रावण मास में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं जिसका लिस्ट इस लेख में दिया गया है। 

सावन 2021 के व्रत त्‍योहार, सावन 2021 हिंदू कैलेंडर, sawan month 2021 festivals, shravan ke vrat tyohar hindu 

27 जुलाई 2021, मंगलवार: - संकष्टी चतुर्थी

30 जुलाई 2021, शुक्रवार: - शीतला सप्तमी

31 जुलाई 2021, शनिवार: - कालाष्टमी, भैरव बाबा 

4 अगस्त 2021, बुधवार: - कामिका एकादशी

5 अगस्त 2021, गुरुवार: - कृष्ण प्रदोष व्रत

6 अगस्त 2021, शुक्रवार: - मासिक शिवरात्री

11 अगस्त 2021, बुधवार: - हरियाली तीज

13 अगस्त 2021, शुक्रवार: - नागपंचमी

18 अगस्त 2021, बुधवार: - श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत

20 अगस्त 2021, शुक्रवार: - शुक्ल प्रदोष व्रत

21 अगस्त 2021, शनिवार: - ओणम पर्व

22 अगस्त 2021, रविवार: - रक्षा बंधन

आपको बता दें, पश्चिम और दक्षिण भारत में श्रावण मास उत्तर भारत के मुकाबले बाद में पड़ती है। इस वर्ष पश्चिम और दक्षिण भारत में श्रावण मास 9 अगस्त 2021 से प्रारंभ हो रहा है जो 7 सितंबर 2021 को समाप्त होगा। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल