लाइव टीवी

Sawan 2022 Upay: सावन में इन पांच उपायों से दूर होगा वास्तु दोष, बरसेगी शिव जी की कृपा

Updated Jul 22, 2022 | 14:31 IST

Sawan Ke Upay in Hindi 2022: सावन माह में भगवान शिवजी की विशेष पूजा पाठ की जाती है और व्रत रखा जाता है। इससे महादेव प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं। लेकिन पूजा-पाठ और व्रत के साथ ही सावन में कुछ उपाय करना भी लाभकारी होता है। इससे वास्तु दोष दूर होते हैं।

Loading ...
सावन उपाय
मुख्य बातें
  • वास्तु दोष निवारण के लिए सावन में करें 5 उपाय
  • सावन माह में किए पूजा-पाठ से शीघ्र प्रसन्न होते हैं शिवजी
  • सावन माह में शिवजी का आशीर्वाद पाने के लिए शिवालय पहुंचते हैं शिवभक्त

Sawan 2022 Vastu Upay: भगवान भोलेनाथ का प्रिय माह सावन की शुरुआत हो चुकी है और शिवभक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए खूब पूजा-पाठ कर रहे हैं। सावन माह में भगवान शिव प्रसन्न मुद्रा में होते हैं। इसलिए वे पूजा-पाठ और व्रत से शीघ्र प्रसन्न होते हैं। यही कारण है कि सावन माह में शिवालयों में श्रद्धालुओं की कतारें देखने को मिलती है। सावन में पूजा-पाठ और व्रत रखने से भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी होती है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। लेकिन इस माह यदि आप पूजा-पाठ और व्रत के साथ ही कुछ उपाय करते हैं तो इससे आपके जीवन से जुड़ी सभी समस्याएं और वास्तु दोष दूर होते हैं। जानते हैं इन उपायों के बारे में..

आर्थिक लाभ के लिए

सावन माह में घर की पूर्व दिशा में बेल का पौधा लगाएं। इसमें रोजाना सुबह-शाम जल अर्पित करें और घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से दरिद्रता व आर्थिक संकट दूर होते हैं और धन का आगमन होता है।

कलह-क्लेश से बचाव के लिए

वास्तु दोष होने से घर पर अशांति का माहौल बना रहता है। ऐसे में गृहक्लेश से मुक्ति के लिए और कलह-क्लेश के बचाव के लिए सावन महीने में घर के ईशान कोण में सोमवार के दिन रुद्राभिषेक करें।

Also Read: Sawan 2022: श्रावण मास में जरूर घर लाएं डमरू सहित ये 5 चीजें, माना जाता है शुभ

तरक्की के लिए

घर पर यदि वास्तु दोष होता है तो इससे परिवार के सदस्यों की तरक्की रुक जाती है। वास्तु दोष दूर करने के लिए सावन में पड़ने वाले सोमवार के दिन घर पर शमी का पौधा घर के प्रवेश द्वार लगाएं और नियमित पौधे को पानी दें। इससे वास्तु दोष दूर होगा घर के लोगों की तरक्की होगी।

शीघ्र विवाह के लिए

विवाह में बाधा उत्पन्न हो रही है या किसी कारण विवाह में देरी हो रही है तो सावन माह में कुंवारी कन्या द्वारा घर के उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगवाएं। ऐसा करने से जल्द विवाह के योग बनते हैं।

Also Read: Nag Panchami 2022: नाग पंचमी पर भूलकर भी न करें ये काम, पूरे परिवार पर पड़ेगा बुरा असर

वास्तु दोष के निवारण के लिए

घर पर कैसा भी वास्तु दोष क्यों ना हो। सावन के महीने में यदि आप पारद का शिवलिंग घर लाते हैं और इसकी नियमित पूजा करते हैं तो इससे वास्तु दोष का निवारण होता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल