लाइव टीवी

Sawan Ke Mantra: यश, सुख और समृद्धि के लिए श्रावण मास में करें इन मंत्रों का जाप, बेहद लाभदाई है यह उपाय

Updated Jul 14, 2022 | 06:01 IST

Sawan 2022 Mantra In Hindi: इस वर्ष सावन का पवित्र महीना 14 जुलाई से शुरू हो रहा है। कहा जाता है कि भगवान शिव की सच्ची श्रद्धा से पूजा करने से वह शीघ्र प्रसन्न होते हैं। सावन में पूजा के दौरान भगवान शिव के इन प्रभावशाली मंत्रों का जप अवश्य करें। 

Loading ...
Sawan Ke Mantra (Pic: iStock)
मुख्य बातें
  • सावन का पवित्र महीना इस वर्ष 14 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है।
  • सावन के महीने में सच्ची श्रद्धा से करें भोलेनाथ को प्रसन्न।
  • पूजा के दौरान अवश्य करें शिव जी के इन मंत्रों का जाप।

Sawan 2022 Mantra In Hindi: शिव साधकों के लिए सावन का महीना अत्यंत कल्याणकारी माना गया है। माना जाता है कि जो भक्त सावन के महीने में भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा करता है उसकी हर एक मुराद भगवान शिव पूरी करते हैं। सावन के महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। ऐसे में अगर आप भी भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उनके सभी नामों का जाप कर सकते हैं। कहा जाता है कि शिव के नामों का जाप करने से शीघ्र फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ सावन की पूजा के दौरान भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना भी मंगलमय है। शिवजी के प्रभावशाली मंत्रों का जाप करने से उनकी कृपा भक्तों पर हमेशा बनी रहती है। यहां देखें सावन की पूजा के लिए भगवान शिव के विशेष और प्रभावशाली मंत्र। 

Sawan 2022 Date, Puja Vidhi, Muhurat: All you need to know

सावन पूजा के लिए शिव जी के मंत्र 

निरोगी जीवन के लिए मंत्र

अच्छी सेहत के लिए भक्तों को महामृत्युंजय का जाप अवश्य करना चाहिए। माना जाता है कि इस मंत्र के जाप से भक्तों को स्वास्थ्य लाभ मिलता है।

ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृ त्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ।।

Horoscope Today, 14 July 2022

सौभाग्य प्राप्ति के लिए

परिवार में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए भगवान शिव के नीचे दिए गए मंत्र का जप करें। इस मंत्र का 101 बार जाप करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

ॐ साम्ब सदाशिवाय नम:।।

भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए

सावन में अगर आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए मंत्रों का जप अवश्य करें।

श्री शिवाय नम: ।।

श्री शंकराय नम: ।।

श्री महेशवराय नम: ।।

Panchang Today, 14 July 2022

श्री रुद्राय नम: ।।

ॐ पार्वतीपतये नम: ।।

कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता प्राप्ति के लिए

कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाते-लगाते अगर आप परेशान हो गए हैं तो इन मामलों में सफलता प्राप्ति के लिए नीचे दिए इन मंत्र का 36 बार जाप करें।

ॐ क्रीं नम: शिवाय क्रीं ॐ।।

ज्ञानवृद्धि के लिए मंत्र

ज्ञानवृद्धि, यश और ऐश्वर्या के लिए नीचे दिए गए मंत्रों का जाप करना लाभदायक है। 

ॐ ऐं नम: शिवाय।।

ॐ ह्रीं नम: शिवाय।।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल