लाइव टीवी

Shravan Maas: भगवान शिव की चाहते हैं कृपा तो 14 जुलाई से न करें भूलकर भी ये काम, महादेव हो सकते हैं नाराज

Updated Jun 30, 2022 | 19:42 IST

Sawan 2022 Puja Vidhi: इस साल सावन 14 जुलाई को पड़ रहा है। इस साल सावन के महीने में चार सोमवार पड़ेंगे। यह चारों सोमवार शिव भक्तों के लिए काफी शुभकारी है। सावन के महीने में श्रद्धा भक्ति से पूजा पाठ करने पर भगवान शिव मनवांछित फल देते हैं। सावन के महीने में कुछ कार्य ऐसे हैं जो नहीं करनी चाहिए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
श्रावण मास 2022
मुख्य बातें
  • सावन का महीना भगवान शिव के भक्तों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण होता है
  • भगवान शिव के भक्त सावन के महीने में पूरी श्रद्धा भक्ति से भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हैं
  • इस बार सावन में कुल चार सोमवार पड़ रहे हैं, पहला सोमवार 18 जुलाई को है

Sawan 2022 Kab Hai: हिंदू धर्म में सावन माह का विशेष महत्व है। सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल सावन 14 जुलाई से शुरू हो रहा है, जो 12 अगस्त तक रहेगा। सावन का महीना भगवान शिव के भक्तों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण होता है। भगवान शिव के भक्त सावन के महीने में पूरी श्रद्धा भक्ति से भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हैं और भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों की सारी मनोकामना पूरी करते हैं। इस बार सावन में कुल चार सोमवार पड़ रहे हैं। पहला सोमवार 18 जुलाई को है। सावन का महीना कुंवारी लड़कियों के लिए भी काफी खास होता है। माना जाता है कि कुंवारी लड़की सावन सोमवार का व्रत रखकर मनचाहा वर की प्राप्ति कर सकती है। सावन का महीना सबसे खास महीना होता है। इसलिए सावन के महीने में कुछ चीजों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में...

न लगाएं तेल

सावन के महीने में गलती से भी शरीर पर तेल न लगाएं। सावन माह में तेल का दान किया जाता है। इसे शरीर में लगाना अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि तेल को शरीर में लगाने से भगवान शिव नाराज हो जाते हैं।

Also Read-  Sawan Kanwar Yatra 2022: कब से शुरू हो रही है सावन कांवड़ यात्रा, जानिए इससे जुड़ी रोचक बातें

नहीं खानी चाहिए ये चीजें

सावन एक महीने का होता है और इस एक महीने भूल कर भी मांस, मछली व शराब का सेवन नहीं किया जाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव क्रोधित हो जाते हैं और उनका क्रोध व्यक्ति पर बुरा असर डालता है। इसके अलावा सब्जियों में बैंगन भी नहीं खाना चाहिए। माना जाता है कि सावन के महीने में बैंगन खाना अशुभ होता है। बैगन को अशुद्ध माना जाता है।

Also Read- Shiv Chalisa: सावन माह में शिव चालीसा का है विशेष महत्व, जानिए इसे पढ़ने का तरीका

न सोएं दिन में

सावन के महीने में दिन के समय सोना नहीं चाहिए। अगर आप सोमवार का व्रत रख रहे हैं तो भूलकर भी दिन में न सोएं। केवल एक ही टाइम सोएं और पूरा दिन भगवान शिव की भक्ति में लीन हो जाएं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल