लाइव टीवी

Sawan 2022:1 अगस्त को पड़ रहा है सावन का तीसरा सोमवार, इस दिन बन रहा है खास संयोग

Updated Jul 28, 2022 | 05:58 IST

Sawan 2022 Third Somwar Niyam: इस साल सावन के महीने में चार सोमवार पड़ रहे हैं और चारों सोमवार का विशेष महत्व है। तीसरा सोमवार 01 अगस्त को पड़ेगा। सावन के तीसरे सोमवार में विशेष संयोग बन रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
sawan 2022
मुख्य बातें
  • हिंदू धर्म में सावन सोमवार के व्रत का विशेष महत्व है
  • ऐसी मान्यता है कि सावन के सोमवार का व्रत करने वालों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहती है
  • सावन के महीने में शिव भक्त भगवान शिव की आराधना में लीन हो जाते हैं और मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती है

Sawan 2022 Third Somwar Vrat: सावन की शुरुआत 14 जुलाई से हो चुकी है। सावन का महीना 12 अगस्त को समाप्त हो जाएगा। सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय हैं। यह महीना शिव भक्तों के लिए भी सबसे खास होता है। इस साल सावन में चार सोमवार पड़ रहे हैं। पहला सोमवार 18 जुलाई व दूसरा सोमवार 25 जुलाई को हो चुका है। हिंदू धर्म में सावन सोमवार के व्रत का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि सावन के सोमवार का व्रत करने वालों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहती है। सावन के महीने में शिव भक्त भगवान शिव की आराधना में लीन हो जाते हैं और मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती है। इस साल सावन का तीसरा सोमवार एक अगस्त को पड़ेगा। सावन के तीसरे सोमवार में  विनायक चतुर्थी भी पड़ रही है। इस दिन खास संयोग बन रहे हैं।

Also Read- Krishna Janmashtami: श्रीकृष्ण की पूजा में मोर पंख के अलावा जरूर करें ये चीजें शामिल, वर्ना अधूरी रहेगी

तीसरे सोमवार में बन रहा है खास संयोग
सावन का तीसरा सोमवार 1 अगस्त 2022 को है। इस दिन सावन की विनायक चतुर्थी, शिव योग और रवि योग का संयोग बन रहा है। शिव जी के साथ इस दिन भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने से विशेष लाभ मिलेगा। ज्योतिष के मुताबिक इस दिन गणपति बप्पा की पूजा और व्रत रखने से सभी बाधाएं टल जाती है और जीवन सुखमय हो जाता है।

इन चीजों का सेवन न करें
सावन के महीने में सोमवार का व्रत रखने वाले लोगों को गेहूं, सूजी के आटे का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा लाल मिर्च का सादा नमक तेल मसालेदार और तली भुनी चीजों का भी सेवन वर्जित माना जाता है। सावन के महीने में मांस, मदिरा, बैंगन, कॉफी, दही इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

Also Read- Shani Dosh: शनि दोष से पाना चाहते हैं मुक्ति तो काले कुत्ते को जरूर खिलाएं रोटी, खुल जाएगा भाग्य

व्रत में इन चीजों का करें सेवन
अगर आप सावन का व्रत रखतें हैं तो इस दिन सुबह जल ग्रहण करने के बाद आप एक कप चाय के साथ मूंगफली या मखाने भूनकर खा सकते हैं, या कुछ ड्राइ फ्रूट्स भी ले सकते हैं। इन चीजों का सेवन करने से आपको भूख भी नहीं लगेगी। आप चाहें तो स्‍नैक्‍स के तौर पर थोड़े से ड्राईफ्रूट्स भी ले सकते हैं। 

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल