लाइव टीवी

Sawan ke Upay Totke : सावन में जरूर करें शिवपुराण में लिखे ये 8 उपाय, सुख-समृद्धि से भर जाएगा घर

Updated Jul 02, 2020 | 18:22 IST

Sawan ke upay aur totke : सावन में भगवान शिव से जुड़े कुछ उपाय आजमा कर आप आप जीवन में सुख-समृद्धि और धन पा सकते हैं। शिवपुराण में इन उपायों का उल्लेख है।

Loading ...
Sawan ke Upay Totke : सावन में सुख और सौभाग्य के टोटके
मुख्य बातें
  • दांपत्य सुख के लिए शिवलिंग पर हल्दी मिला दूध चढ़ाएं
  • सावन के महीने में गरीबों को दान दें और उन्हें भोजन खिलाएं
  • मनोकामना पूर्ति के लिए शिवलिंग पर काले तिल मिला जल चढ़ाएं

सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और इसलिए महीने में भगवान शिव के कुछ उपाय भी करने चाहिए। भगवान शिव की पूजा के साथ किए गए ये उपाय मनुष्य को जीवन में स्थिरता के साथ सुख-समृद्धि की प्राप्ति कराते हैं। शिवपुराण में कुछ ऐसे उपाय लिखें हैं, जिसे यदि सावन के महीने में किए जाएं तो वह फलीभूत भी होते हैं और उसके सकारात्मक परिणाम भी मिलते हैं। धन, स्वास्थ्य और मानिसक शांति के लिए इन उपायों को सावन के महीने में अपना कर आप भी अपना भाग्योदय कर सकते हैं।

Sawan ke Upay - Totke

आर्थिक संकट को दर करने के लिए पूर्व दिशा में बैठ कर सात कौड़ियां व एक लघु zaशंख को मसूर की दाल पर स्थापित कर दें। अब मूंगे की माला से “ऊँ गं गणपतये नम:” मंत्र का जप करें. पांच माला इस मंत्र को जपने के बाद आप सारी ही सामग्री को किसी निर्जन स्थान में दबा दें।

  1. यदि आपके वैवाहिक जीवन में कलह हो या विवाह में अड़चन आ रही हो तो आप मिट्टी के शिवलिंग बनाएं और उस पर केसर या हल्दी मिला दूध चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके वैवाहिक जीवन में सुख आएगा और विवाह योग्य लोगों के लिए बेहतर रिश्ता भी मिलेगा।
  2. मनचाही इच्छा को पूरी करने के लिए आपको सावन के महीने में रोज सूर्योदय से पूर्व उठना होगा और नहाने के पश्चात भगवान शिव का जलाभिषेक करना होगा। जल में काले तिल को डाल कर जलाभिषेक करें और “ऊँ नम: शिवाय” मंत्र का जाप यथा शक्ति जितना हो सके करें।
  3. सुख और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए सावन में प्रतिदिन 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से “ऊँ नम: शिवाय” लिखकर उसे शिवलिंग पर चढ़ाएं।
  4. घर पर लगी बुरी नजर को दूर करने के लिए सावन महीन में गरीब और दीनदुखियों को दान करें और भोजन खिलाएं। इससे घर में अन्न की भी कभी कमी नहीं होगी।
  5. घर या परिवार में यदि मतभेद हो या मनमुटाव रहता हो तो सावन के महीने में घर में रोज गौमूत्र का छिड़काव करें। साथ ही गुग्गल की धूप दें.
  6. संकट और दुर्घटनाओं से बचने के लिए सावन में रोज बैल को हरा चारा खिलाएं और गाय को रोटी खिलाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होगा।

हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही पवित्र और धार्मिक माना गया है। शिवपुराण में लिखे ये उपाय आपके जीवन में सौभाग्य ले कर आएंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल