लाइव टीवी

Sawan Shivratri 2022 Date, Puja Timings: सावन माह में कब है शिवरात्रि? जानें तिथि और पूजा के शुभ मुहूर्त

Updated Jul 25, 2022 | 14:42 IST

Sawan Shivratri 2022 Date, Time, Puja Muhurat, Sawan Shivratri Date Kab Hai in Hindi: सावन माह में पड़ने वाली शिवरात्रि तिथि बेहद शुभ मानी गई है। इस दिन विधि अनुसार भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने का विधान है। यहां जानें सावन शिवरात्रि कब है और इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त कब रहेगा।

Loading ...
Sawan Shivratri 2022 Date And Puja Muhurat (Pic: iStock)
मुख्य बातें
  • 14 जुलाई से प्रारंभ हो गया है सावन का महीना।
  • बेहद शुभ मानी गई है सावन माह की शिवरात्रि तिथि।
  • विधि अनुसार होती है शिवरात्रि पर शिवजी की पूजा।

Sawan Shivratri 2022 Date, Time, Puja Muhurat, Sawan Shivratri Date Kab Hai in Hindi: भोलेनाथ को समर्पित सावन का महीना बेहद शुभ माना गया है। इस माह में पड़ने वाली शिवरात्रि तिथि का भी विशेष महत्व है। सावन माह की शिवरात्रि तिथि पर विधि अनुसार भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। मान्यताओं के अनुसार, सावन शिवरात्रि पर जो भक्त सच्चे मन से भगवान शिव एवं शिव परिवार की पूजा करता है उसके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इसके साथ यह भी कहा जाता है कि सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। आप भी भगवान शिव की आराधना करना चाहते हैं तो यहां जानें वर्ष 2022 में सावन शिवरात्रि कब है तथा इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त कब रहेगा। 

Sawan Shivratri 2022 Date, Time, Shubh Muhurat And All You Need To Know:

सावन शिवरात्रि की तिथि एवं पूजा मुहूर्त

सावन शिवरात्रि तिथि: 26 जुलाई 2022

चतुर्दशी तिथि प्रारंभ: 26 जुलाई 2022 शाम 6:45

चतुर्दशी तिथि समापन: 27 जुलाई 2022 रात 9:10

सावन शिवरात्रि पर बन रहा है बेहद शुभ संयोग

सावन मास की शिवरात्रि पर बेहद शुभ संयोग बन रहा है। चतुर्दशी तिथि पर सावन मास की शिवरात्रि पड़ने के साथ इस दिन मंगलवार भी है। सावन महीने के हर मंगलवार तिथि को माता मंगला गौरी की पूजा की जाती है। ऐसे में चतुर्दशी तिथि पर सावन शिवरात्रि और मंगला गौरी व्रत पड़ने की वजह से यह तिथि बेहद विशेष मानी जा रही है। 

Also Read: Sawan 2022: सावन के महीने में इन राशि वालों पर भगवान शिव की रहने वाली है विशेष कृपा

सावन शिवरात्रि पर कब रहेगा पूजा के लिए शुभ मुहूर्त?

वर्ष 2022 में सावन शिवरात्रि 26 जुलाई को है। इस दिन शाम 7:24 से रात 9:28 तक पूजा के लिए बेहद शुभ मुहूर्त बन रहा है। इस मुहूर्त में भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय की पूजा करना भक्तों के लिए लाभदायक रहेगा। पूजा के दौरान भगवान शिव का जलाभिषेक अवश्य करें। वैसे 26 और 27 जुलाई दोनों ही दिन आप भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल