लाइव टीवी

2021 rashifal : 2021 में क‍िसे म‍िलेगी शन‍ि कृपा, धनु, मकर व कुंभ पर साढ़े साती, दो राश‍ियों पर होगी ढैया

Updated Dec 23, 2020 | 06:03 IST

नए वर्ष 2021 को आने में बस कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। 2020 ने हमारे लिए कई चुनौतियां लाई हैं और 2021 से यह उम्मीद की जा रही है कि यह हमारे लिए शांतिमय रहेगा। जानिए 2021 में शनिदेव क्‍या आपका साथ देंगे।

Loading ...
Shani transit 2021 shani ka 2021 mein rashiyon par prabhav
मुख्य बातें
  • मीन राशि के लिए 2021 माना जा रहा है अतिशुभ
  • धनु, मकर और कुंभ राशि की साढ़ेसाती का प्रभाव
  • मिथुन और तुला राशि पर रहेगी शनि देव की‌ ढैया

हर एक ग्रह अपने गोचर के दौरान कोई ना कोई प्रभाव हमारी राशि में छोड़ देते हैं। माह और समय के अनुसार इनका प्रभाव या तो कम होता रहता है या तो बढ़ता रहता है। किसी विशेष समय पर इनका प्रभाव बहुत दृढ़ होता है, जिसके कारण या तो आपके जीवन में सब कुछ खुशहाली से व्यतीत होता है या तो आपको समय बहुत झेला देता है। 

शनि ग्रह का प्रभाव बहुत अहम माना जाता है। 2021 के दौरान आपकी राशि में शनि भगवान की दिशा क्या रहेगी और उनका प्रभाव आपके लिए लाभदायक होगा या नुकसानदायक यह आप इस लेख को पढ़कर जानिए। 

मकर में भ्रमण करेंगे शन‍ि देव
कई ज्योतिष इस बात पर बल दे रहे हैं कि शनि देव 2021 में मकर राशि में भ्रमण करते रहेंगे। इस भ्रमण के बीच में 23 मई 2021 को शनि ग्रह मकर राशि में ही वक्री हो जाएगा। वक्री होने के बाद शनि ग्रह 11 अक्टूबर 2021 को मार्गी अवस्था में वापस गोचर करने लगेगा। इस क्रिया के वजह से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि धनु, मकर और कुंभ राशि के लोगों पर साढ़ेसाती बनेगी वहीं, मिथुन और तुला राशि के लोगों पर शनि की ढैया रहेगी। 

देखें 2021 का शन‍ि राश‍िफल : 

मेष राशि 

मेष राशि वालों के जब दशम भाव में शनि देव का आगमन होगा तब वह उनके लिए कई सफलताएं लेकर आएंगे। लेकिन इसके साथ मेष राशि वालों को अपने माता पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना पड़ेगा और उन्हें पूर्ण ईमानदारी के साथ काम करना होगा। अगर मेष राशि वाले ऐसा करने में चूक गए तो उनको नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। 2021 में ज्योतिष यह बता रहे हैं कि शनि की मारक शृष्टि चतुर्थ भाव पर पड़ेगी इसी लिए मेष राशि के जातकों को अपने मित्रों और संबंधियों से अच्छे रिश्ते बना कर चलना पड़ेगा। अपनी यात्राओं के दौरान मेष राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है अन्यथा इनका सामान चोरी हो सकता है। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए 2021 में शनि का प्रभाव शुभ माना जा रहा है। इस वर्ष शनि देव चांदी के पाए पर रहेंगे जो वृषभ राशि के जातकों के लिए सकारात्मकता लेकर आएगा। इस साल वृषभ राशि के लोग अगर व्यापार या कुछ नई शुरुआत करना चाहते हैं तो उनके लिए यह लाभदायक रहेगा। धर्म में वृषभ राशि के जातकों की रुचि बनी रहेगी और दान करने पर इनको विशेष लाभ मिलेगा। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को 2021 में संभल कर चलना पड़ेगा क्योंकि इस साल शनिदेव इस राशि के अष्टम भाग में गोचर करेंगे जिसकी वजह से उनके लिए यह साल थोड़ा अशुभ रह सकता है। अच्छे काम करने पर आप शनिदेव के प्रभाव से बच सकते हैं लेकिन अगर आप दुष्कर्म करेंगे तो आपको शनिदेव भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस साल आपके लिए यह अच्छा रहेगा कि आप विवादित मसलों में ज्यादा ना पड़े और कोर्ट कचहरी से सावधान रहें। 

कर्क राशि

2021 में शनि देव अपने ही घर में गोचर करेंगे जिसके वजह से कर्क राशि के जातकों को शनिदेव का सकारात्मक और नकारात्मक दोनों फल मिलेगा। कर्क राशि वालों को अपनी नौकरी से शुभ संदेश मिल सकता है जैसे उनकी पदोन्नति हो सकती है लेकिन साझा व्यापार में उनको नुकसान पहुंच सकता है। शनिदेव इस साल आप से नई चीजें करवा सकते हैं लेकिन विवाह और दांपत्य जीवन में आपको थोड़ा कष्ट सहना पड़ेगा। आपके लिए यह अच्छा होगा कि आप अपने ससुराल पक्ष के लोगों से रिश्ते संभाल कर चलाएं। 

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को भी मिलाजुला फल प्राप्त हो सकता है। सिंह राशि में शनि देव के छठे भाव में रहने के वजह से आपके शत्रु परास्त होंगे और कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। इस साल किसी को उधार देने से बचें, कड़ी मेहनत से रोजगार प्राप्त हो सकता है लेकिन विद्यार्थियों को इस साल मेहनत करने की जरूरत है।

कन्या राशि

कन्या राशि में शनि देव पंचम भाव में रहेंगे जिसकी वजह से विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत किए बिना सफलता नहीं मिलेगी। कन्या राशि के जातकों को अपनी संतान की तरफ से थोड़ा कष्ट उठाना पड़ सकता है, वहीं अगर आप संतान प्राप्ति के लिए कोशिश कर रहे हैं तो आपको कुछ शुभ संकेत मिल सकते हैं। कन्या राशि वालों के लिए यह साल रोमांस में थोड़ा अच्छा नहीं रहेगा लेकिन आपके आय के साधन बढ़ सकते हैं। इस साल परिवार के बड़े सदस्यों से और भाइयों से झगड़ा ना करें।  

तुला राशि

इस साल आपको कई अप्रत्याशित परिणाम मिलेंगे। अगर शनिदेव आपके लिए राजयोग कारक के तौर पर उभरेंगे तो पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति के योग बनेंगे। जमीन जायदाद के मसलों का हल निकलेगा और मकान या वाहन खरीदना आपके लिए योग्य रहेगा। ‌अपने सगे संबंधी और मित्रों से ज्यादा उम्मीदें ना रखना आपके लिए सही रहेगा।

वृश्चिक राशि

नव वर्ष 2021 में शनि देव पराक्रम भाव में रहेंगे जिसकी वजह से आपकी कई समस्याएं दूर होंगी। सोच समझकर निर्णय लेने से फल मिलेगा और आसपास के लोगों से सराहना भी मिलेगी। अपने छोटे भाइयों से झगड़ा करने से बचें और झगड़े को आगे बढ़ने ना दें। इस साल वृश्चिक राशि के जातकों के लिए धर्म में रूचि बनी रहेगी। सरकारी कामों में आपको सफलता मिलेगी। 

धनु राशि

2021 में शनि देव द्वितीय भाग में गोचर करेंगे जिसकी वजह से आपको मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। माना जा रहा है कि इस वर्ष शनिदेव धनु राशि वालों से कठिन इम्तिहान लेंगे लेकिन आर्थिक स्थिति में भी बढ़ोतरी करेंगे। दिए गए उधार इस साल लोग आपको चुकाएंगे। अपने परिवार वालों से झगड़ा करने से बचें और अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। आपके कार्यालय में लोग आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं जिसके लिए आपको सावधान रहना पड़ेगा। अपने अधिकारियों से अच्छे संबंध बनाकर रखना आपके लिए शुभ होगा। 

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए 2021 बहुत लाभदायक रहेगा। इस साल शनिदेव अपने घर में गोचर करेंगे,‌ दुष्कर्म करने पर शनिदेव आपको कड़ी सजा देंगे। इस साल किए गए काम ही आपका भविष्य तय करेंगे इसी लिए मेहनत और ईमानदारी से अपना काम कीजिए। 

कुंभ राशि

बारहवें भाग में लोहे के पांव पर विचरण करने की वजह से शनिदेव इस साल आपसे भागदौड़ और खर्च करवाने वाले हैं। कोशिश कीजिए कि 2021 में कोर्ट कचहरी के मसले बाहर ही सुलझा लें और यात्रा सावधानी से करें। वाहन दुर्घटना और उधार देने से बचें वरना हानि पहुंच सकती है। अगर विदेशी नागरिकता के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आप 2021 में सफल होंगे।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए 2021 अतिशुभ माना जा रहा है। इस साल शनिदेव लाभ भाव में गोचर करेंगे और पदोन्नति का योग्य बनाएंगे। इस साल आपकी सभी मुसीबतों का शनिदेव निवारण करेंगे। संतान से मिलने वाली चिंताओं से मुक्त होंगे और कोर्ट कचहरी के मसलों में आपकी जीत होगी। अपने बड़ों का सम्मान और सेवा करना आपके लिए शुभ होगा। कड़ी मेहनत करने वाले विद्यार्थियों को लाभ होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल