लाइव टीवी

Happy Sharad Purnima Wishes: इन शानदार संदेशों के जरिये दोस्‍तों को भेजें शरद पूर्णिमा की बधाई 

Updated Oct 13, 2019 | 08:43 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Sharad Purnima 2019 Images, WhatsApp Message and Photos: हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा की रात बेहद खास मानी जाती है। इस दिन को खास बनाने के लिये आज हम कुछ खास शुभ कामना संदेश लेकर आए हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Happy Sharad Purnima Wishes

शरद पूर्णिमा का हिंदू धर्म में बेहद खास महत्‍व होता है। इस दिन व्रत और खीर दोनों की बहुत ही महत्व माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने से घर में खुशहाली और समृद्धि आती है। इस रात चांद की चांदनी में खीर रखी जाती है जिसे सुबह खाने से रोगों से मुक्ति मिलती है। 

इसके अलावा मान्यता यह भी है कि आज ही के दिन भगवान कृष्ण ने महा रासलीला रचाई थी। शरद पूर्णिमा को खास बानने के लिये मैसेज के जरिएअपनों को इस कोजागरी पूर्णिमा, रास पूर्णिमा, कौमुदी व्रत और कोजागर पूर्णिमा की शुभकामनाएं दे सकते हैं। 

शरद पूर्णिमा के दिन दोस्‍तों को दें ये खास शुभकामना संदेश

चांद सी शीतलता, शुभ्रता, कोमलता, उदारता, प्रेमलता
आपको और आपके परिवार को प्रदान हो
शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं

शरद पूर्णिमा की रात्रि है सबसे सुन्दर
क्योंकि बरसे है देवताओं का प्यार और आशीर्वाद
बनकर चन्द्रमा की चांदनी और मां लक्ष्मी का प्यार
शुभ हो आपके लिए शरद पूर्णिमा का त्योहार
शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं

आओ साथ मिलकर शरद पूर्णिमा के चन्द्रमा का आशीर्वाद
सिर नवा कर पाएं और जीवन को समृद्ध बनाएं
शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं


 
संग गोपिया राधा चली कृष्ण के द्वार
कान्हा के सांवले रंग की बिखरे छटा अपार
पूर्णिमा के उज्जवल प्रकाश मिली वो कृष्ण से
रास लीला आज होगी और नाचेगा सारा संसार
शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं

आशा है की शरद पूर्णिमा का उत्सव
दे आपके जीवन में खुशहाली और समृद्धि
लेकर आये ये दिन मां लक्ष्मी का आशीर्वाद और प्यार
बहुत शुभ हो आपके लिए ये त्योहार
शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं


 
शरद पूर्णिमा की रात लेकर आती है अपने साथ अमृत वर्षा
जो भर देती है हमारे जीवन को सुख और समृद्धि से
आशा है ये त्योहार आपके जीवन में नई उमंग लेकर आए
आप सभी को शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं

शरद पूर्णिमा को आप
और आपके परिवार पर
सोमरस बरसे और
सुख समृद्धि की वर्षा हो
शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं

आश्विन मास की पूर्णिमा का रंग है निराला
इस दिन चमके चन्द्रमा सबसे प्यार बिखेर कर
अपनी चांदनी दे हमको वो अपना आशीर्वाद
ये है कामना इस साल, हर साल
शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल