लाइव टीवी

Sharad Purnima 2021: शरद पूर्णिमा पर कर लें इन 5 में से कोई भी एक उपाय, मां लक्ष्‍मी की कृपा से दूर होगी पैसों की दिक्‍कत

Updated Oct 18, 2021 | 15:53 IST

Sharad Purnima 2021: शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्‍मी की पूजा करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इस‍ दिन किए गए खास उपाय से दोगुना लाभ मिल सकता है।

Loading ...
Sharad Purnima (pic: Istock)
मुख्य बातें
  • शरद पूर्णिमा की रात देवी लक्ष्मी धरती पर विचरण करती हैं।
  • इस बार शरद पूर्णिमा 19 अक्टूबर को है।
  • इस दिन मां लक्ष्‍मी के उपाय करने से मन वांछित फल की प्राप्ति होती है।

Sharad Purnima ke upay: अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा मनाई जाती है। इसे रास पूर्णिमा, कोजागिरी पूर्णिमा या कौमुदी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन चन्द्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है। इस बार शरद पूर्णिमा 19 अक्टूबर को है। मान्‍यता है कि शरद पूर्णिमा की रात देवी लक्ष्मी धरती पर विचरण करती हैं। इसलिए इस दिन कुछ विशेष उपाय करके किस्‍मत बदल सकती है। इससे रुपए पैसों की तंगी दूर होने से लेकर सारी मुसीबतों से छुटकारा मिलता है। तो कौन से हैं वो खास उपाय आइए जानते हैं। 

  1. अगर आपके पास पैसे नहीं टिकते हैं तो शरद पूर्णिमा की रात देवी लक्ष्मी की पूजा करते समय उनके चरणों के पास पांच व सात कौड़ियां रख दें। रातभर इन्‍हें ऐसे ही रखें रहने दें। अब सुबह इन कौड़ियों को किसी लाल व पीले रेशमी कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी व रुपए रखने की जगह रख दें। ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी की आप पर कृपा होगी। 
  2. शरद पूर्णिमा को चांदनी रात होती है। मान्‍यता है कि इस दिन आसमान से अमृत बरसता है। इसलिए रात में चांद की रौशनी में खीर रख दें। इसे चांदी के बर्तन में रखें। रात भर इसे ऐसे ही रहने दें। अगर घर में कोई बीमार है तो उसे ये खीर खिलाएं इससे व्यक्ति रोग मुक्त होगा। 
  3. पैसों की तंगी से छुटकारा पाने के लिए शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को सुपारी चढ़ाना चाहिए। इसे लाल मौली से लपेट लें। अब इसमें अक्षत और कुमकुम लगाएं। लक्ष्मी पूजन के बाद अगले दिन सुबह इसे अपने रुपए रखने की जगह रख दें। इससे आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। 
  4. तरक्‍की एवं सुख शांति के लिए शरद पूर्णिमा की रात को हनुमान जी के सामने चौमुखी दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है। इससे आपके आस-पास मौजूद नकारात्मक शक्तियां खत्म हो जाएंगी। 
  5. नए कााम या व्‍यापार में सफलता पाने के लिए शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा भगवान विष्णु के साथ करें। उन्हें एक चौकी में लाल आसन बिछाकर बिठाएं। इसके बाद गंगाजल छिड़ककर तुलसी दल चढ़ाएं। ऐसा करने से आपको सफलता के नए रास्ते मिलेंगे।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्‍यताओं एवं ज्‍योतिषाचार्यों आदि के विचारों पर आधारित है। हम इसकी प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करते हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल