लाइव टीवी

Sharad Purnima 2021 Moonrise Time Today: शरद पूर्णिमा पर कब आपके शहर में निकलेगा चांद, पूजा के लिए नोट करें टाइम

Updated Oct 19, 2021 | 09:32 IST

Sharad Purnima 2021 Moonrise Time: शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है। इस दिन चंद्र देव की पूजा करना शुभ माना जाता है। इस बार यह पर्व 19 अक्‍टूबर को है।

Loading ...
Sharad Purnima 2021 Moonrise Time
मुख्य बातें
  • शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्‍मी और चंद्रमा की पूजा होती है।
  • शरद पूर्णिमा की रात चांद की रौशनी में खीर रखी जाती है।
  • इस दिन चांद की रौशनी में औषधीय तत्‍व पाए जाते हैं।

Sharad Purnima 2021 Moonrise Time Today (आज चाँद निकलने का समय क्या है): शरद पूर्णिमा हिंदू कैलेंडर में सबसे महत्वपूर्ण पूर्णिमाओं में से एक है। माना जाता है कि इस दिन चंद्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है। साथ ही शरद पूर्णिमा को चंद्रमा की किरणों में कुछ उपचारीय गुण होते हैं जो शरीर और आत्मा को पोषण देते हैं। इसलिए परंपरागत रूप से शरद पूर्णिमा के दिन चावल की खीर बनाई जाती है और पूरी रात चांदनी में छोड़ दी जाती है। सुबह के समय इस खीर को खाया जाता है। इस बार शरद पूर्णिमा 19 अक्‍टूबर यानि आज है। 

शरद पूर्णिमा को कोजागरी व्रत के नाम से भी जानते हैं। इस दिन मां लक्ष्‍मी की पूजा की जाती है। मान्‍यता है कि इस रात देवी लक्ष्‍मी धरती पर घूमती हैं, इसलिए रात भर देवी का ध्‍यान करके जागरण करना चाहिए।  इसके अलावा शरद पूर्णिमा को चंद्र देव की भी आराधना की जाती है। इसलिए चंद्रोदय पर अर्घ्‍य देने से पुण्‍य की प्राप्ति होती है। साथ ही मानसिक शांति मिलती है। 

शरद पूर्णिमा पर चंद्रोदय का समय 

19 अक्टूबर की शाम 05:20 बजे होगा। 

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ 19 अक्टूबर की शाम 07:03 बजे से 
पूर्णिमा तिथि समाप्ति 20 अक्टूबर की रात 08:26 बजे तक 

कोजागिरी पूर्णिमा 2021 पूजा शुभ मुहूर्त

शरद पूर्णिमा पूजा 19 अक्टूबर को रात 11:41 बजे से 20 अक्टूबर को दोपहर 12:31 बजे के बीच किया जाना शुभ होगा। 

अन्‍य शहरों में चंद्रोदय का समय 

मुंबई  शाम 05:40 
चेन्‍नई शाम 05:11
हैदराबाद शाम 5:18
कोलकाता शाम 4:36
चंडीगढ शाम 5:23
आगरा शाम 5:18

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल