लाइव टीवी

Shardiya Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि में करें ये उपाय, घर से दूर होगी आर्थिक तंगी

Updated Sep 13, 2022 | 13:39 IST

Navratri 2022 Upay: 26 सितंबर 2022 को कलश स्थापना के साथ नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। नवरात्रि के पूरे नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। लेकिन इस दौरान कुछ उपाय करने से. आर्थिक तंगी दूर होती है।

Loading ...
आर्थिक तंगी से छुटकारा के लिए शारदीय नवरात्रि में करें ये उपाय
मुख्य बातें
  • शारदीय नवरात्रि के नौ दिन सभी कार्य के लिए होते हैं शुभ
  • शारदीय नवरात्रि में मां भगवती के नौ स्वरूपों की होती है पूजा
  • आर्थिक तंगी दूर करने के लिए शारदीय नवरात्रि में करें आसान उपाय

Shardiya Navratri 2022 Remedies: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है। 26 सितंबर 2022 को कलश स्थापना के साथ ही शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो जाएगी। शारदीय नवरात्रि में पूरे 9 दिनों तक मां भगवती के नौ स्वरूपों की उपासना की जाती है। नवरात्रि के 9 दिनों को किसी भी कार्य के लिए बेहद शुभ माना जाता है। क्योंकि ये 9 दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होते हैं। इसलिए इन दिनों में किए गए कार्यों में माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस बार शारदीय नवरात्रि का त्योहार और भी शुभ होने वाला है। क्योंकि इस बार मां दुर्गा का आगमन हाथी पर होने वाला है। ज्योतिष के अनुसार मां दुर्गा जब हाथी में आती है तो इसका संबंध सुख-समृद्धि से होता है। नवरात्रि के नौ दिन पूजा-पाठ के लिए तो शुभ होते ही है। लेकिन इसके साथ ही इन दिनों में कुछ उपाय करने से आपकी  कई समस्याओं का समाधान हो सकता है।

यदि आप घर पर आर्थिक तंगी या पैसों की किल्लत से परेशान हैं तो नवरात्रि के दिनों में माता रानी की कृपा से आपकी यह समस्या दूर हो सकती है। ज्योतिष के अनुसार इसके निवारण के लिए आप नवरात्रि के दिनों में कुछ उपायों को कर सकते हैं। इससे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और मां भगवती की कृपा से जीवन में आए सभी समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

Also Read: Jivitputrika Vrat 2022: जीवित्पुत्रिका व्रत में बरतें ये पांच अहम सावधानियां, जानिए पूजा विधि और सामग्री

इन उपायों से दूर होगी आर्थिक तंगी

  • नवरात्रि के अष्टमी और नवमी तिथि को यह उपाय करने से आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। नवरात्र के अष्टमी और नवमी को आप उत्तर दिशा की ओर लाल चावल का ढ़ेर बनाएं और उसपर श्रीयंत्र रखें। इसके समक्ष तेल का नौ दीप जलाएं। पूजा के बाद श्रीयंत्र को घर के मंदिर पर स्थापित कर दें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।
  • व्यापार और कारोबार में लगातार घाटा होने से पैसों से जुड़ी समस्या होने लगती है। इससे व्यक्ति मानसिक रूप से भी परेशान हो जाता है। इसके लिए आप शारदीय नवरात्रि के किसी भी दिन इस यह उपाय को कर सकते हैं। आप पीतल के एक पात्र में गंगाजल भरकर उसमें लाल और पीले फूल डालकर अपने ऑफिस, दुकान या कार्यक्षेत्र के उत्तर-पूर्व दिशा में रख दें। इससे व्यवस्था में तेजी आती है और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
  • नवरात्रि के नौ दिनों में किसी भी दिन नहाने के पानी में इलायची डालकर स्नान करें। इससे आर्थिक समस्या दूर होती है।

Also Read:  Shardiya Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि में करें महिषासुर मर्दिनी स्त्रोत का पाठ, भय होंगे दूर मिलेगी शांति

नवरात्रि के दिनों में मां भगवती की पूजा-अराधना करने के साथ ही इन उपायों को भी जरूर करें। इससे आपको आर्थिक समस्या से छुटकारा मिलेगा। साथ ही मां की कृपा से जीवन में आई सभी दुविधाएं भी खत्म होंगी।

 (डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल