लाइव टीवी

Sawan Month 2022: सावन माह में जलाभिषेक का महत्व, जानें कितने तरीके से कर सकते हैं शिवलिंग पर अभिषेक

Updated Jul 15, 2022 | 06:10 IST

Shivling Consecration: सावन माह शुरू हो चुका है और इस पूरे माह शिवजी की पूजा की जाएगी। सावन माह में शिवलिंग अभिषेक का भी अलग महत्व है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शिवलिंग का अभिषेक कितने तरीके से किया जाता है।

Loading ...
शिवलिंग पर अभिषेक
मुख्य बातें
  • जलाभिषेक से प्रसन्न होते हैं महादेव
  • सावन में अधिक बढ़ जाता है शिवलिंग अभिषेक का महत्व
  • सावन माह में मनोकामना के अनुसार करें शिवलिंग अभिषेक

Shivling Consecration In Sawan 2022: सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है और इस पूरे महीने शिवजी की पूजा-आराधना के लिए शिवभक्तों के बीच उत्साह और भक्ति देखने को मिलती है। सावन के पूरे महीने शिवलिंग अभिषेक का विशेष महत्व होता है। यह महीना शिवजी की पूजा के लिए समर्पित होता है। शास्त्रों में बताया गया है कि अन्य दिनों की अपेक्षा सावन माह में शिवलिंग की पूजा और अभिषेक करने से कई गुना फल की प्राप्ति होती है। शिवलिंग पर अभिषेक करने के बाद ही अन्य पूजा विधि शुरू होती है। शिवलिंग पर जल, दूध, दही जैसे कई द्रव्यों से अभिषेक किया जाता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि शिवलिंग पर कितने तरीकों से अभिषेक होते हैं। शिवलिंग अभिषेक के महत्व और विधि के बारे में शिवपुराण में विस्तारपूर्वक बताया गया है। जानते हैं सावन में शिवलिंग पर किस द्रव्य से अभिषेक किया जाता है और इसके क्या लाभ हैं।

Also Read: Sawan 2022: सिर्फ मांस-मदिरा ही नहीं बल्कि सावन माह में नहीं खानी चाहिए ये चीजें, जानें क्या क्या है शामिल

इन चीजों से करें शिवलिंग का अभिषेक, सभी मनोकामनाएं होगी पूरी

  • महादेव एक लोटा शुद्ध जल से अभिषेक करने पर ही प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए शुद्ध जल से शिवलिंग पर अभिषेक करना सबसे उत्तम माना जाता है, क्योंकि भरपूर जलावृष्टि से भगवान शिव बेहद प्रसन्न होते हैं। शुद्ध जल से शिवलिंग पर अभिषेक करने से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
  • गन्ने से रस से शिवलिंग पर अभिषेक करना उत्तम माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति को आर्थिक समस्या से छुटकारा मिलता है।
  • सावन महीने में निसंतान दंपती यदि गाय के दूध से शिवलिंग पर अभिषेक करते हैं तो शिवजी के आशीर्वाद से उन्हें संतान की प्राप्ति होती है।
  • मिश्री या शक्कर मिले दूध से शिवलिंग पर भी अभिषेक करना महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति की बुद्धि श्रेष्ठ होती है।
  • सावन माह में शहद से भी शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए। शिवलिंग पर शहद से अभिषेक करने से व्यक्ति की वाणी में मधुरता आती है और पापों का नाश होता है।
  • शिवलिंग पर घी से अभिषेक करना भी बेहद पुण्यदायी माना जाता है। ऐसा करने से आरोग्य जीवन की प्राप्ति होती है और वंशवृद्धि होती है।
  • शत्रु से छुटकारा पाने के लिए आप सावन के महीने में शिवलिंग पर सरसों के तेल से अभिषेक कर सकते हैं।
  • सावन माह में यदि दही से शिवलिंग पर अभिषेक करते हैं तो इससे मानसिक तनाव दूर होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Also Read:Sawan first Somwar 2022: कब है सावन का पहला व्रत, जानें क्यों होता है सावन में दाढ़ी व बाल कटवाना वर्जित?

भोलेनाथ के प्रिय माह सावन में आप अपनी मनोकामना के अनुसार इन द्रव्यों से शिवलिंग का अभिषेक कर सकते हैं। सावन माह में शिवलिंग का अभिषेक करना अन्य दिनों की अपेक्षा सबसे उत्तम होता है।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल