लाइव टीवी

आखिर क्यों हिंदू विवाह में लिए जाते हैं सात फेरें, जानें इसके पीछे का कारण

Updated Apr 12, 2022 | 18:14 IST

Seven Pheras: शादी का बंधन एक बहुत ही पवित्र रिश्ता माना जाता है। शादी के दिन पवित्र अग्नि के समक्ष सात फेरे लेने के बाद हिंदू विवाह संपन्न होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर विवाह के दौरान फेरों की संख्या सात ही क्यों होती है। आइए जानते हैं शादियों में क्या महत्व है इन सात फेरों का।

Loading ...
सात फेरे
मुख्य बातें
  • हिंदू धर्म के 16 संस्कारों में महत्वपूर्ण होता है विवाह संस्कार
  • सात फेरे के बाद दो तन, मन और आत्मा एक पवित्र रिश्ते में बंध जाते हैं
  • हिन्दू विवाह की स्थिरता का मुख्य स्तंभ होते हैं ये सात फेरे

Saat Fere in Hindu Wedding: हिंदू धर्म के 16 संस्कारों में विवाह महत्वपूर्ण संस्कार होता है। वैसे तो हर धर्म में विवाह के बाद दो लोग अपने नए जीवन की शुरुआत करते हैं। लेकिन हिंदू धर्म में विवाह से जुड़े नियम और रीति-रिवाज इसे खास बनाते हैं। हिंदू धर्म में शादी के दौरान कई नियमों में सात फेरे को अहम माना गया है। भावी पति-पत्नी अग्नि को साक्षी मानकर सात वचनों के साथ सात फेरे लेते हैं और सात जन्मों के लिए पवित्र बंधन में बंध जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर विवाह के दौरान वर-वधू सात फेरे ही क्यों लेते हैं।

हिंदू परंपरा में होने वाले विवाह में जब तक सात फेरे पूरे नहीं होते तब तक विवाह पूर्ण नहीं होता। इसमें ना ही एक फेरे कम हो सकते है और ना एक ज्यादा। इसी तरह इन सात फेरों की प्रकिया को सप्तपदी भी कहा जाता है। सात फेरों के दौरान वर-वधू मंत्रों और वचनों के साथ अग्नि के समक्ष सात फेरे लेते हैं और सात जन्मों के लिए पवित्र बंधन में बंध जाते हैं।

Also Read: Vastu Tips For Furniture: भूलकर भी घर में ना रखें इन पेड़ों की लकड़ी से बना फर्नीचर, रुक जाएगी उन्नति

आखिर क्यों लिए जाते हैं सात फेरे
ये सवाल कई लोगों के मन में होता है कि आखिर क्यों विवाह के दौरान फेरों की सख्या 7 ही होती है। गणितीय दृष्टिकोण में 7 को विषम संख्या कहा गया है। लेकिन वैदिक और पौराणिक मान्यता में 7 को पूर्ण अंक माना गया है। भारतीय संस्कृति में इसे मनुष्यों के लिए अहम माना गया है। क्योंकि इंद्रधनुष के 7 रंग,  संगीत के 7 सुर,  सूर्यदेव के 7 घोड़े, 7 परिक्रमा, 7 समुद्र, 7 चक्र, 7 ग्रह, 7 लोक, 7 तारे,  7 तल, सप्ताह  7 दिन,  7 द्वीप और 7 ऋषियों का वर्णन किया जाता है।

इतना ही नहीं जीवन की क्रियाएं ( शौच, दंत धावन, स्नान, ध्यान, भोजन, वार्ता और शयन।) और उर्जा के केंद्र ( मूलाधार, स्वाधिष्ठान, मणिपुर, अनाहत, विशुद्ध, आज्ञा और सहस्रार) भी 7 ही होते हैं। यही कारण है कि हिंदू विवाह में भी फेरों की संख्या भी 7 ही है,जो पवित्र मानी गई है।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल