लाइव टीवी

Dreams to be rich: क्या आपको भी दिखते हैं ऐसे सपने? इन सपनों में छिपा होता है मालामाल होने के संकेत

Updated Apr 29, 2021 | 20:17 IST

आज हम आपको ऐसे ही सपनों से रूबरू कराएंगे जो आपके जल्द ही मालामाल होने की ओर इशारा करता है। वहीं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुछ सपने आकस्मिक धन प्राप्ति का संकेत देते हैं।

Loading ...
स्वप्शन शास्त्र के मुताबिक कुछ सपने आपके लिए धन प्राप्ति का संकेतक होते है।
मुख्य बातें
  • सांप को बिल से निकलते देखना आकस्मिक धन प्राप्ति का देता है संकेत।
  • स्वप्न में किसी स्त्री या महिला को नृत्य करते देखना माना जाता है शुभ।
  • सपने में देवी देवता के दर्शन दर्शाता है कि साक्षात् आपके घर में मां लक्ष्मी पधारने वाली हैं।

नई दिल्ली : सपनों का संसार अत्यंत रहस्यमय होता है। कभी कभार कई सपने आपके जीवन में धन प्राप्ति का संकेत देते हैं। अक्सर रात को सोते समय व्यक्ति कई तरह के सपने देखता है। कुछ सपने हमारे दिनचर्या से जुड़े हो सकते है तो वहीं कुछ सपने ऐसे होते हैं जिनके बारे में हमने कभी सोचा नहीं होता। फिर हमें यह समझ भी नहीं आता कि इन सपनों का आखिर क्या मतलब है। 

स्वप्नशास्त्र के अनुसार कुछ सपने ऐसे होते हैं जो आपके जीवन में आने वाली खुशियों को दर्शाते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुछ सपने आकस्मिक धन प्राप्ति का संकेत देते हैं। आइए ऐसे ही 10 स्वप्न के बारे में जानते हैं , आमतौर पर ऐसे सपने आपके जीवन में धन प्राप्ति की ओर इशारा करता है। 

सांप को बिल के साथ देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में सांप को बिल में यानि बिल के अंदर या बिल से निकलते हुए देखना काफी शुभ माना जाता है। यह संकेत देता है कि भविष्य में आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति होने वाली है। इस तरह के सपने बेहद शुभ माने जाते हैं।

पेड़ पर चढ़ते हुए देखना

सपने भविष्य में होने वाली घटनाओं की ओर इशारा करते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आप सपने में खुद को पेड़ पर चढ़ते हुए देखते हैं तो आपको कहीं से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। आपको कहीं से पैसा अचानक से मिल सकता है जिसकी वजह से आप धनवान हो सकते हैं। 

महिला को नृत्य करते देखना

यदि आप स्वप्न में किसी स्त्री या महिला को नृत्य करते हुए देखते हैं तो स्वप्नशास्त्र के अनुसार इसे बेहद शुभ माना जाता है। यह भविष्य में आकस्मिक धन प्राप्ति की ओर इशारा करता है। इससे आपको धन की प्राप्ति हो सकती है।

सपने में सोना देखना

यदि आप सपने में सोना यानि गोल्ड देखते हैं तो यह घर में मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत देता है। इससे आपको जल्द ही धन और सोने की प्राप्ति हो सकती है। 

मधुमक्खी का छत्ता

मधुमक्खी का छत्ते का सपना देखना बेहद शुभ माना जाता है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपने में मधुमक्खी का छत्ता धन प्राप्ति का संकेत देता है। इससे आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है।

चूहा

चूहे को विघ्नहर्ता भगवान गणेश की सवारी के रूप में पूजा जाता है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपने में चूहे को देखना शुभ संकेत माना जाता है, चूहे को देखना घर में धन के आगमन को दर्शाता है। इसलिए घर में भी चूहा को नहीं मारना चाहिए, ऐसी मान्यता है। 

देवी देवता को देखना

स्वप्न में देवी देवता को देखना दर्शाता है कि साक्षात् आपके घर में मां लक्ष्मी पधारने वाली हैं और आपको धन दौलत के साथ सफलता भी प्राप्त होने वाली है।

जलता हुआ दीया देखना

यदि आप सपने में जलता हुआ दीपक देखते हैं तो यह धन प्राप्ति के साथ सफलता मिलने का संकेत हो सकता है। सपने में जलता हुआ दीपक देखना काफी शुभ माना जाता है।

सपने में अंगूठी देखना

सपने में खुद को अंगूठी पहने देखना भविष्य में होने वाले लाभ को दर्शाता है। यदि आप सपने में खुद को सफेद या लाल मोती वाली अंगूठी पहने हुए देखते हैं तो इससे आपको विशेष फल की प्राप्ति होने वाली है। 
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल