लाइव टीवी

आटे से जुड़े इन उपायों से दूर होगी हर तरह की आर्थिक परेशानी, घर पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Updated Apr 28, 2022 | 21:23 IST

Flour Remedies: आटा का इस्तेमाल हर घर पर किया जाता है। लेकिन ज्योतिष में आटे के कुछ सरल उपायों के बारे में बताया गया है, जिन्हें करने से आर्थिक तंगी से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिलता है और घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

Loading ...
Astrology Flour Remedies
मुख्य बातें
  • आटे के उपाय से दूर होगी आर्थिक तंगी
  • ज्योतिष उपाय से कम होता है ग्रहों का विपरीत प्रभाव
  • रविवार के दिन गाय को खिलाएं आटे की मीठी पूड़ियां

Flour Remedies For Improve Financial Status: आटा हर किसी के घर की रसोई में होता है और हर घर में रोजाना इसका इस्तेमाल भी किया जाता है। आटे से रोटी सहित कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। रोटी बनाने वाले इस आटे से सिर्फ घर के लोगों का पेट ही नहीं भरता बल्कि इससे घर की आर्थिक समस्याएं भी दूर होती हैं।

हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर पर हमेशा खुशियां बनी रहे और घर पर कभी भी धन की कमी ना हो। इसके लिए वह दिन-रात मेहनत करता है। लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि कर्म के साथ भाग्य साथ नहीं देता है। इसके लिए हमें ज्योतिष उपायों को अपनाना चाहिए। क्योंकि ज्योतिष उपाय से ग्रहों के विपरीत प्रभाव को कम किया जा सकता है। ज्योतिष में आटे से जुड़े ऐसे कई आसान उपायों के बारे में बताया गया है, जिन्हें करने से घर पर चल रही आर्थिक तंगी खत्म हो जाती है। जानते हैं आटे से जुड़े इन अचूक उपायों के बारे में।

Also Read: 30 अप्रैल को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों का होगा भाग्योदय

आटे से जुड़े सरल उपाय

  • घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं चल रही है तो ऐसे में आप गुरुवार के दिन आटे में थोड़ा हल्दी मिलाकर गूंथ लीजिए। फिर इसकी लोई बनाकर गाय को खिला दीजिए। ऐसा आपको कुछ गुरुवार तक करना है। आपको खुद कुछ दिनों में घर के हालातों में फर्क दिखाई देने लगेगा।
  • लंबे समय से धन रुका हुआ है, जिसके कारण आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो इसके लिए आप शनिवार के दिन आटे रोटी बनाएं। इसमें सरसों का तेल लगाकर किसी काले कुत्ते को खिला दें। ऐसा नियमित करने से शनिदेव की कृपा बरसती है और धन से जुड़ी बाधाएं दूर होती हैं।
  • नौकरी में लंबे समय से प्रमोशन रुका हुआ है या व्यवसाय में घाटा हो रहा है तो इसके लिए रविवार के दिन गेहूं के आटे में गुड़ मिलाकर गूंथ लें। फिर इसकी पूड़ियां बनाएं। इस पूड़ी को किसी गाय को खिलाएं। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है और कार्यक्षेत्र में आ रही सभी बाधाएं दूर होती हैं।
  • जिस डब्बे में आप आटा रखते हैं उसमें 5 तुलसी के पत्ते और 2 केसर के दाने डाल दें। इससे भी घर पर चल रही आर्थिक तंगी धीरे-धीरे खत्म होने लगती है।

अगर घर पर पैसा नहीं ठहरता तो इसके लिए आप गेहूं हमेशा शनिवार के दिन ही पिसवाएं। साथ ही गेहूं में मुट्ठीभर चना मिला दें। ऐसा करने से घर पर आय के स्त्रोत बढ़ते हैं।  

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल