लाइव टीवी

Surya Grahan: 2020 में होंगे इतने सूर्य ग्रहण, नए साल की शुरूआत में ही पहला ग्रहण

Updated Dec 26, 2019 | 09:02 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Solar / Lunar Eclipse in Year 2020: आज साल 2019 का आखिरी सूर्य ग्रहण है। अगले साल की शुरूआत में ग्रहण लग रहा है। यहां जानिए 2020 में लगने वाले ग्रहणों की विस्तृत जानकारी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
Surya Grahan: 2020 में होंगे इतने सूर्य और चंद्र ग्रहण
मुख्य बातें
  • 2019 साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज है जो भारत में सुबह 10.57 बजे तक रहेगा
  • 2020 की शुरूआत में ही ग्रहण लग रहा है और 10 जनवरी को पहला चंद्रग्रहण होगा
  • 2020 में कुल 2 सूर्यग्रहण और चार चंद्रग्रहण लग रहे हैं, भारत के अलावा यूरोप में भी दिखाई देंगे

नई दिल्ली: 2019 साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज यानी 26 दिसंबर को है जो पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं है। यह ग्रहण देश के विभिन्न हिस्सों में देखा जा सकता है। ज्यादातर इलाकों में आंशिक सूर्यग्रहण ही दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि 2020 की शुरूआत में ही ग्रहण लगने वाला है और 10 जनवरी को पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। ग्रहण का असर अलग-अलग राशियों पर देखा जाता है। यहां हम आपको 2020 में पड़ने वाले सूर्य और चंद्र ग्रहणों की जानकारी दे रहे हैं।

10 जनवरी 2020 चंद्र ग्रहण
यह चंद्र ग्रहण रात 10 बजकर 37 मिनट पर शुरू होगा जो 4 घंटे से अधिक समय तक चलेगा और 11 जनवरी को तड़के 2 बजकर 42 मिनच पर खत्म होगा। इस ग्रहण को भारत के अलावा यूरोप, एशिया और अफ्रीका में देखा जा सकता है।
5 जून 2020 चंद्र ग्रहण
यह ग्रहण भी 11 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और 6 जून को 2 बजकर 42 मिनट पर खत्म होगा। भारत सहित अफ्रीका, एशिया और यूरोप में इसे देखा जाएगा।
21 जून 2020 को सूर्य ग्रहण
2020 का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून को सुबह 9 बजक 15 मिनट पर शुरू होगा और दोपहल 3 बजकर 3 मिनट तक जारी रहेगा। भारत और अफ्रीकी देशों के अलावा यूरोप और एशिया में भी इसे देखा जा सकता है
5 जुलाई 2020 को चंद्र ग्रहण
साल का तीसरा चंद्र 5 जुलाई को लगेगा जो सुबह 8 बजकर 36 मिनट पर शुरू होगा और रात 11.22 बजे खत्म होगा। इसे अमेरिका यूरोप और अफ्रीका में देखा जा सकता है।
30 नवंबर 2020 चंद्र ग्रहण
यह 2020 में पड़ने वाला आखिरी चंद्र ग्रहण होगा जो दोपहर एक बजे से शुरू होकर शाम पांच बजक 17 मिनट तक चलेगा। भारत सहित अमेरिका, एशिया और आस्ट्रेलिया में इसे देखा जा सकता है।
14 दिसंबर, 2020
यह साल का आखिरी सूर्यग्रहण होगा वो शाम 7.03 बजे से शुरू होकर 15 दिसंबर रात 12.22 बजे तक चलेगा। यह ग्रहण प्रशांत महासागर, दक्षिण अमेरिका में दिखेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल