लाइव टीवी

Surya Gochar 2022: सूर्य का कन्या राशि में गोचर, इन 4 राशि वालों की चमक सकती है तकदीर

Updated Sep 13, 2022 | 19:06 IST

Surya Rashi Parivartan: शनिवार, 17 सितंबर को सूर्य सिंह से कन्या राशि में विराजमान होने वाले हैं। ज्योतिषविदों का कहना है कि यह गोचर चार राशियों के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान इन्हें आय, करियर और स्वास्थ्य के मोर्चे पर बड़ा लाभ मिल सकता है।

Loading ...
सूर्य गोचर, इन 4 राशि वालों की चमक सकती है किस्मत
मुख्य बातें
  • 17 सितंबर को सूर्य का गोचर
  • कन्या राशि में सूर्य का प्रवेश
  • 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Surya Rashi Parivartan: ग्रहों के राजा सूर्य 17 सितंबर दिन शनिवार को सिंह से कन्या राशि में जाने वाले हैं। सूर्य का यह राशि परिवर्तन सुबह करीब 7 बजकर 35 मिनट पर होगा। इसके बाद सूर्य 17 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस गोचर को चार राशियों के लिए बहुत ही शुभ माना जा रहा है। ज्योतिषियों का कहना है कि सूर्य के कन्या राशि में जाते ही चार राशि के जातकों के दिन पलट जाएंगे। उन्हें करियर, आर्थिक और स्वास्थ्य के मोर्चे पर बड़ा लाभ होगा। आइए जानते हैं कि वो चार लकी राशियां कौन सी हैं।

सिंह

सूर्य फिलहाल इसी राशि में विराजमान हैं, लेकिन सूर्य के इस राशि से जाने के बाद भी इसकी सुख-संपन्नताओं में कोई कमी नहीं आने वाली है। आपकी राशि में अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। इस दौरान रुका हुआ पैसा भी आपको वापस मिल सकता है।

Also Read: Panchak: 13 सितंबर तक रहेगा पंचक, इस दौरान भूलकर भी ना करें ये 5 गलतियां

वृश्चिक

सूर्य के कन्या राशि में जाते ही वृश्चिक राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। सूर्य आपकी राशि के आय और धन के भाव में आ रहे हैं। आपकी आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। कारोबार में भी मुनाफा होगा। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय बहुत ही अच्छा है।

धनु

 धनु राशि के जातकों के लिए भी यह गोचर बहुत शुभ माना जा रहा है। गोचर के बाद धनु राशि के जातकों की किस्मत सूर्य की तरह ही चमक सकती है। नौकरी-व्यापार में नए अवसर मिलने के योग बनेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों से राहत पाएंगे। लंबे समय से चला आ रहा तनाव दूर होने का समय आ गया है।

Also Read: अगर आप भी इस दिशा में पैर करके सोते हैं तो आती हैं भयंकर समस्याएं, आज ही सुधारें ये गलती

मीन

मीन राशि के जातकों के लिए भी यह गोचर बहुत उत्तम होगा। सूर्य का यह राशि परिवर्तन आपके करियर के लिहाज से बड़ा महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। कोई अच्छी जॉब या पद आपको मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी समय अनुकूल है। बीमारी से परेशान चल रहे माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल