लाइव टीवी

Surya Grahan 2020: आज साल के आखिरी सूर्य ग्रहण पर जरूर करें ये काम, इन कामों से रहें दूर

Updated Dec 14, 2020 | 06:39 IST

What to do and what not to do on Surya Grahan: साल का अंतिम सूर्य ग्रहण आज यानी सोमवार 14 दिसंबर को लग रहा है। इस दिन कुछ खास बातों का हर किसी को ध्यान देना चाहिए।

Loading ...
What to do and what not to do on Surya Grahan, सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें, क्या नहीं
मुख्य बातें
  • ग्रहण में सूतक न लगे तो भी उसके नियम का पालन जरूर करें।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान सोने से बचें और भजन-कीर्तन करें।
  • गर्भवती महिलाएं अपनी लंबाई का कुश कमरे में खड़ा कर दें।

सूर्य ग्रहण का प्रभाव इस बार कई राशियों पर गंभीर होगा। सूर्य ग्रहण भले ही शाम 7 बजे से लग रहा है, लेकिन इसका असर मनुष्य पर जरूर पड़ेगा। इसलिए ग्रहण काल में बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। ग्रहण काल के दौरान केवल भजन-कीर्तन या मंत्र जाप करना श्रेयस्कर होगा। इससे सूर्य ग्रहण के बुरे प्रभाव को कम किया जा सकता है। सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के लिए गर्भवती महिलाओं को भी बहुत सचेत रहना होगा। ग्रहण का सूतक 12 घंटे पूर्व शुरू हो जाता है, लेकिन भारत में ग्रहण नजर नहीं आएगा इसलिए सूतक भी नहीं लगेगा लेकिन ग्रहण के समय सूतक के नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को शाम 07 बजकर 03 मिनट से रात 12 बजकर 23 मिनट तक लगेगा। इस ग्रहण की कुल अवधि लगभग 5 घंटे रहेगी। तो चलिए बताएं कि सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं। 

सूर्य ग्रहण के दौरान रखें ये सावधानियां

  1. सूर्य ग्रहण के सूतक काल के दौरान शमशान घाट या ऐसी भूतहा जगह जैसे खंडहर या सुनसान जगहों पर न जाएं। ग्रहण काल में नकारात्मक शक्तियों का प्रकोप बढ़ जाता है।

  2. खाद्य सामग्रियां में तुलसी पत्र डाल दें। जो भी खाद्य पदार्थ ग्रहण काल में बच जाए उसमें तुलसी दल डाल दें। ग्रहण के प्रभाव से ये चीजें खराब नहीं होंगी।

  3. सूतक के समय बिलकुल भी न सोएं।

  4. गभर्वती महिलाएं अपने लंबाई के बराबर एक कुश लेकर उसे घर के कोने में खड़ा करके रख दें और ग्रहण काल के दौरान खड़ रहें और सब्जी आदि काटने आदि से बचें।

  5. बच्चों, वृद्धों और बीमार लोगों पर सूतक के नियम लागू नहीं होंगें।

  6. सूतक काल के समय तुलसी दल को तोड़ना और स्पर्श करना दोनों मना होता है, इसलिए पहले ही इसे तोड़ लें। सूतक काल में मंदिर को ढक दें और देवी-देवता को स्पर्श न करें।

  7. ग्रहण के दौरान करें ब्रह्मचर्य का पालन करें।

सूर्य ग्रहण में जरूर करें ये काम

सूर्य ग्रहण के दौरान देव मूर्तियों के स्पर्श की तो मनाही होती है, लेकिन मंत्रों का जाप इस दौरान करने से कई गुणा फल की प्राप्ति होती है। इस समय किया गया मंत्रजाप सिद्ध भी हो जाता है। ग्रहण खत्म होने पर नहाने के पानी में गंगाजल डाल कर पर स्नान करें और दान करें। घर में गंगाजल का छिड़काव करें इससे घर पवित्र हो जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल