लाइव टीवी

Surya Grahan 2021: वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लगेगा द‍िसंबर 2021 का सूर्य ग्रहण, देखें क‍िन राश‍ियों को होगा नुकसान

Updated Dec 04, 2021 | 09:43 IST

Surya Grahan 2021 effects on Rashi or Zodiac Signs : चार द‍िसंबर 2021 को साल का आख‍िरी सूर्य ग्रहण है। ये वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लग रहा है। देखें इसका आपकी राश‍ि पर क्‍या प्रभाव होगा।

Loading ...
Solar Eclipse 2021: देखें सभी 12 राश‍ियों पर प्रभाव और उपाय
मुख्य बातें
  • वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लग रहा 4 द‍िसंबर 2021 का सूर्य ग्रहण
  • इसी द‍िन शनि अमावस्या के कारण यह तिथि बहुत महत्वपूर्ण हो जाएगी
  • सूर्य ग्रहण के समय सूर्य व चन्द्रमा दोनों की राश‍ि वृश्चिक होगी

Surya Grahan 2021 effects on Rashi or Zodiac Signs : सूर्य ग्रहण 04 दिसम्बर दिन शनिवार को मार्गशीर्ष माह अमावस्या तिथि को लग रहा है। इस ग्रहण को उपच्छाया ग्रहण भी कहा जा सकता है। यह ग्रहण भारत में दृश्य नहीं है इसलिए यहां सूतक का विचार नहीं किया जाएगा। यह ग्रहण शनि अमावस्या के दिन लग रहा है। शनि अमावस्या के कारण यह तिथि बहुत महत्वपूर्ण हो जाएगी। इस दिन शनि के उपाय करें। हनुमानबाहुक का पाठ करें। मार्गशीर्ष माह को भगवान कृष्ण ने गीता में सर्वश्रेष्ठ माह कहा है। सूर्य ग्रहण के समय सूर्य व चन्द्रमा दोनों वृश्चिक राशि में रहेंगे। 

Surya Grahan 2021 Today Live Updates

Surya grahan effects on rashi 2021

  1. मेष - आर्थिक नुकसान हो सकता है।मसूर व गुड़ का दान करें। हनुमानबाहुक का पाठ करें।
  2. वृष - यह ग्रहण इस राशि से सप्तम पर ही लग रहा है। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी हो सकती है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। तिल का दान करें।
  3. मिथुन - स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। स्किन रोग हो सकता है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। उड़द का दान करें।
  4. कर्क - जॉब व व्यवसाय में उन्नति हो सकती है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 18 बार पाठ करें। चन्द्रमा व सूर्य के बीज मंत्र का जप करें।
  5. सिंह - जॉब व व्यवसाय में उच्चाधिकारियों से लाभ संभावित है। गुड़ का दान करें। सूर्य उपासना करें।
  6. कन्या - आर्थिक में मिश्रित फलदायी परिणाम रहेगा। तनाव से बचें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें। उड़द का दान करें।
  7. तुला - जॉब व व्यवसाय में प्रमोशन की स्थिति आ सकती है। अन्न दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।
  8. वृश्चिक -चोट चपेट लग सकती है। गेंहू का दान करें। बजरंगबाण का पाठ करें। ग्रहण इसी राशि पर है। मंगल व सूर्य के बीज मंत्र का जप करें।
  9. धनु - धन का व्यय बढ़ेगा। सुंदरकांड का पाठ करें व अन्न दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।
  10. मकर - धन के आगमन में कमी व व्यय बढ़ेगा। उड़द का दान करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। शनि के बीज मंत्र का जप करें।
  11. कुंभ - आर्थिक मिश्रित फलदायी रहेगा। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें। हनुमानबाहुक का पाठ करें।
  12. मीन - जॉब में उच्चाधिकारियों से बेवजह के विवादों से बचें। श्री सूक्त का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

ग्रहण वाले द‍िन सूर्य की शुभता व आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करना सभी राश‍ियों के जातक के ल‍िए अच्‍छा रहेगा। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल