लाइव टीवी

Surya Grahan 2021: सूर्य ग्रहण का राश‍िफल और राश‍ि अनु्सार उपाय, 148 साल बाद शन‍ि जयंती पर ऐसा प्रभाव

Updated Jun 10, 2021 | 07:06 IST

Surya Grahan 10 June 2021 Rashifal and Upay:10 जून को साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह कंकणाकृति यानी वलयाकार ग्रहण होगा। जानिए शन‍ि जयंती पर 10 जून को इस ग्रहण का आपकी राश‍ि पर प्रभाव और उपाय।

Loading ...
सूर्य ग्रहण 2021 का राश‍ियों पर प्रभाव
मुख्य बातें
  • 10 जून को लगने वाला ग्रहण कंकणाकृति यानी वलयाकार ग्रहण होगा
  • शन‍ि जयंती व वट सावि‍त्री व्रत के साथ आ रहा है जून का सूर्य ग्रहण
  • यह ग्रहण भारत में नहीं द‍िखेगा, इसल‍िए सूतक काल मान्‍य नहीं होगा

Solar Eclipse of June 2021, Surya Grahan Upay: सूर्य ग्रहण 10 जून को ज्येष्ठ माह अमावस्या तिथि को लग रहा है। यह ग्रहण उतर पूर्व अमेरिका,यूरोप,नार्थ एशिया व उतरी अटलांटिक महासागर में देखा जा सकता है। इस ग्रहण को खण्डग्रास,रिंग फिंगर तथा वलयाकार सूर्य ग्रहण भी कहा जा सकता है यह ग्रहण भारत में दृश्य नहीं है।इसलिए यहां सूतक का विचार नहीं किया जाएगा। यह ग्रहण वृष राशि पर लग रहा है।

जून 10 2021 का सूर्य ग्रहण:
10 जून 2021 का सूर्य ग्रहण भारतीय समय से दोपहर 01 बजकर 42 मिनट से सायंकाल 06:44 बजे तक रहेगा। 

सूर्य ग्रहण 2021 का राश‍ियों पर प्रभाव (Surya Grahan 2021 Rashifal Upay)

मेष- आर्थिक नुकसान हो सकता है।मसूर व गुड़ का दान करें।

वृष- यह ग्रहण वृष राशि पर ही लग रहा है। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी हो सकती है। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

मिथुन - स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। स्किन रोग हो सकता है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

कर्क - जॉब व व्यवसाय में परेशानी हो सकती है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 18 बार पाठ करें।

सिंह - जॉब व व्यवसाय में उच्चाधिकारियों से तनाव संभावित है। गुड़ का दान करें।

कन्या - मिश्रित फलदायी रहेगा। तनाव से बचें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र  का तीन बार पाठ करें।

तुला - जॉब व व्यवसाय में थोड़ी परेशानी आ सकती है।अन्न दान करें।

वृश्चिक - चोट लग सकती है। गेंहू का दान करें। बजरंगबाण का पाठ करें।

धनु - व्यय बढ़ेगा। सुंदरकांड का पाठ करें व अन्न दान करें।

मकर  - धन के आगमन में कमी व व्यय बढ़ेगा। उड़द का दान करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

कुंभ - मिश्रित फलदायी रहेगा।श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें

मीन - बेवजह के विवादों से बचें। श्री सूक्त का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल