लाइव टीवी

नए साल पर घर ले आएं ये 10 शुभ चीजें, बढ़ेगा सुख और आर्थिक समृद्धि

Updated Dec 28, 2020 | 06:24 IST

Vastu measures on new year: यदि आप आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तो नए साल पर आपको अपने घर 10 चीजें जरूर लानी चाहिए। ये चीजें आपके घर में सुख-समृद्धि का वास करेंगे।

Loading ...
Vastu measures on new year, नए साल पर करें वास्तु के ये उपाय
मुख्य बातें
  • घर में किसी भी चीज से बना पिरामिड जरूर लगाएं
  • स्वास्तिक की तस्वीर अपने घर में जरूर लगाएं
  • अपने घर में हमेशा धातु का ही कच्छुआ लाएं

हर कोई चाहता है कि नए साल पर उसके घर सुख-शांति और ऐश्वर्य का वास हो। यदि आप भी अपने घर के आर्थिक संकट को दूर करना चाहते हैं तो आपको वास्तु के अनुसार बताई गईं कुछ चीजें घर में जरूर लाना चाहिए। माना जाता है कि ये चीजें आपके घर की नकारात्मकता को दूर करने में सक्षम होती हैं। ये खुशनुमा माहौल बनाने में बहुत कारगर होती हैं। इसलिए नए साल में यदि आप अपने घर में भी सौभाग्य का वास चाहते हैं तो वास्तु की इन चीजों को घर जरूर ले कर आएं। तो चलिए बताएं कि किन चीजों को घर नए साल में आप ला सकते हैं।

नए साल पर घर लाएं ये सौभाग्य कारक चीजें

  1. पिरामिड- नए साल में आप अपने घर स्फटिक का पिरामिड घर ले आएं। पिरामिड की आकृति उत्तर दक्षिण अक्ष पर होती है और यही कारण है कि यह ब्रह्माण्ड की सकारात्मक ऊर्जा और पवित्र शक्तियों को स्वयं में समाहित कर लेता है और घर के वातवरण को भी पवित्र बना देता है। यदि आप स्फटिक का पिरामिड न रख सकें तो आप किसी भी चीज का बना पिरामिड लगा सकते हैं। यहां तक कि कागज का पिरामिड में कारगर होगा।

  2. धातु का कछुआ- अपने घर में आप धातु का कछुआ ले कर आएं। याद रखें घर में मिट्टी, लकड़ी या सिरेमिक का कच्छुआ कारगर नहीं होगा। वास्तु में धातु का कच्छुआ ही शुभकर माना गया है। चांदी, पीतल, कांसे किसी भी धातु का कच्छुए को उत्तर दिशा में रखें। ये आपके घर में सौभाग्य लेकर आएगा।

  3. मोतीशंख- नए साल में आप अपने घर में मोतीशंख लेकर आएं। यह बहुत ही चमकिला होता है। इस शंख को विधि-विधान से पूजन कर आप अपनी तिजोरी, ऑफिस या प्रतिष्ठान में रख लें तो आपके आर्थिक संकट दूर हो जाएंगे। आमदनी बढ़ने लगेगी।

  4. चांदी का हाथी- चांदी का हाथी घर में रखने का चमत्कारिक प्रभाव होता है। एक बात ध्यान रखें ये ठोस होना चाहिए। राहु और केतु के बुरे प्रभाव को हरने में ये चांदी चमत्मकारि रूप से असर दिखाता है। व्यापार या नौकरी में तरक्की के लिए इस हाथी को घर में जरूर रखें। इसे रखने से घर में शांति तथा सुख समृद्धि बनी रहती है

  5. गोमती चक्र- गोमती चक्र जिस घर में होता हैं वहां कभी शत्रु बाधा नहीं होती। गोमती चक्र को सिंदूर की डिब्बी में रखना चाहिए। 11 गोमती चक्र लेकर उसे पीले वस्त्रों में लपेटकर तिजोरी में रखने से धन संकट दूर होता है।

  6. तोते की तस्वीर या मूर्ति- आप अपने घर के उत्तर दिशा में यदि तोते की तस्वीर या मूर्ति लगा दें तो आपके बच्चे का मन पढ़ाई में लगने लगेगा। तोता प्रेम, वफादारी, लंबी आयु तथा सौभाग्य का प्रतीक होता है। साथ ही ये घर में बीमारी निराशा, दरिद्रता तथा दुख को दूर करने वाला माना गया है। तोते के रंग-बिरंगे पंख उत्साह का सूचक होते हैं।

  7. लघु नारियल- लाल कपड़े में लघु नारियल को लपेटकर तिजोरी में रख दें तो आपके घर में कभी धन का संकट नहीं होगा। इसके अलावा एकाक्षी नारियल को भी साक्षात लक्ष्मी का रूप माना जाता है, इसलिए इसे घर में रखने से धन प्राप्ति होती है।

  8. मोरपंख- मोरपंख को अत्यंत शुभ और चमत्कारिक माना जाता है। मोरपंख को भाग्यवर्धक और किस्मत चमकाने वाला माना जाता है। घर में मोरपंख का गुच्छा नहीं, बल्कि 1 से 3 मोरपंख ही रखने चाहिए।

  9. स्वस्तिक- स्वस्तिक का चिन्ह घर में जरूर बनाएं और इसे तस्वीर या के रूप में घर में स्थापित भी करें। ये मनोकामना पूर्ण करने वाला माना गया है। स्वस्तिक को लक्ष्मी और गणपति का प्रतीक माना गया है।

  10. कमलगट्टे की माला- नए साल में कमलगट्टे की माला घर में जरूर लाएं। कमलगट्टे की माला से धन प्राप्ति का स्रोत होता है। यह लक्ष्मी जी को अतिप्रिय है। इसे पूजाघर में रखना चाहिए और जब आप माला को फेरते हुए अपने इष्टदेव का नाम इस माला से लेंगे तो आपके घर में कभी दुख नहीं बसने पाएगा।

नए साल में इसमें से आप कोई एक चीज भी अपने घर ले आएंगे तो आपके घर में सुख और सौभाग्य का वास होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल