लाइव टीवी

Janmashtami Temple Decoration : कृष्ण जन्माष्टमी पर पूजाघर सजाने के 5 आसान तरीके, भगवान भी हो जाएंगे प्रसन्न

Updated Aug 11, 2020 | 19:17 IST

How To Decorate Puja Ghar : जन्माष्टमी पूजा-पाठ के साथ पूजा घर की सजावट का भी विशेष महत्व होता है। यहां आपको 5 ऐसे आसान लेकिन बेहतरीन तरीके बता रहे हैं, जिसकी सजावट देखकर श्रीकृष्ण भी प्रसन्न हो जाएंगे।

Loading ...
Janmashtami decoration idea, जन्माष्टमी पर घर सजानें के उपाय
मुख्य बातें
  • चमेली और मोंगरे के फूलों से घर को सजाएं
  • दीप और रंग-बरंगी लाइटों से सजाएं पूजाघर
  • रंगोली के बिना अधूरी रहेगी जन्माष्टमी

भगवान श्रीकृष्ण, विष्णु के आठवें अवतार माने गए हैं और उन्हें भगवान विष्णु का परमावतार माना गया है। यानी, भगवान विष्णु के सारे ही गुण उनके कृष्ण अवतार में विराजमान थे। इसलिए भगवान श्रीकृष्ण की पूजा का अंश भगवान विष्णु को पूर्णत: प्राप्त होता है। श्रीकृष्ण की मंद मुस्कान, निर्मल मन और छवि के कारण ही, वह सभी के प्रिय हैं। जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा और व्रत के साथ उनके जीवन से जुड़ी झांकी सजाने का भी विशेष महत्व होता है।

घरों में लोग जन्माष्टमी के दिन पूजाघर की विशेष सजावट भी करते हैं। यहां आपको ऐसे ही 5 आसान और खूबसूरत तरीके सजावट के बता रहे हैं, जिससे आपका घर भी सुंदर दिखेगा और भगवान कृष्ण भी प्रसन्न हो होंगे।

ऐसे करें जन्माष्टमी पर घर और पूजा मंदिर की सजावट

1. मोगरे और चमेली के सुंगधित फूलों का करें प्रयोग

घर, मंदिर या पूजा स्थलों को सजाने का सबसे आसान और खूबसूरत तरीका है  कि आप इनकी सजावट रंग-बिरंगे फूलों से करें। भगवान कृष्ण को चमेली और मोगरा जैसे सुगंधित फूल बेहद पसंद हैं। इनसे यदि आप घर की सजावट करेंगे तो आपके घर और मंदिर खूबसूरती भी बढ़ेगी और खूशबू से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाएगा।

2. रंग-बिरंगी लाइट और कैंडिल से सजाएं

मंदिर और पूजा घर को सजानें के लिए रंग-बिरंगी लाइटों और कैंडिल से बेहतर कुछ और नहीं हो सकता। नीले, सफेद, गुलाबी या पीले रंग में इन छोटी झालर की लड़ियों से भी घर को सजा कर त्योहार का रूप दिया जा सकता है। भगवान कृष्ण की झांकी या मंदिर पर इन लाइटों या कैंडिलों को लगाने से पूरा घर जगमगा जाएगा।

3. रंगोली के बिना अधूरी है जन्माष्टमी

त्योहार पर घर पर रंगोली बनाना न केवल खूबसूरती को बढ़ाता है, बल्कि ये देवताओं के स्वागत का एक तरीका भी है। जन्माष्टमी पर पूजा के साथ सजावट का विशेष महत्व होता है और ऐसे में रंगोली न हो ये तो हो ही नहीं सकता। भारतीय परंपरा मेहमानों का स्वागत करने के लिए रंगोली बनाने का रिवाज है। आधी रात को भगवान कृष्ण के आगमन के स्वागत के लिए भी रंगोली जरूर बनाएं।

4. दही हांडी बनाएं

भगवान कृष्ण को 'दही' और मक्खन बहुत पसंद है। इसलिए जन्माष्टमी पर दही हांडी जरूर बनाएं। इस दही हांडी को घर पर ही टांगे और रंगी पताकों से सजाएं। ये देखने में भी अच्छे लगेंगे और भगवान कृष्ण को प्रसन्न भी करेंगे। इसके लिए आप एक छोटी हांडी खरीद लें और उसे पेंट कर लेस और मोतियों से सजा दें। फिर इसमें दही या मक्खन भर दें।

5. बांसुरी को सजाएं

भगवान कृष्ण को बांसुरी बजाना बहुत पसंद है और बांसुरी के बिना वह रह नहीं सकते। ऐसे में आप जन्माष्टमी पर बांसुरी को लेस, मोतियों और रंगी रिबन से सजा कर भगवान के पास रखें। इससे कान्हा भी प्रसन्न होंगे और सजावट भी पूर्ण होगी।

इन पांच तरीको से आप जन्माष्टमी पर आसानी से घर और पूजा मंदिर को सजा सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल