लाइव टीवी

यदि आपकी लाइफस्टाइल में हैं ये आदतें, तो हमेशा रहेगी शनिदेव की कृपा

Updated Feb 16, 2018 | 13:14 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

शनिवार को शनि कृपा के लिए पूजा, व्रत के कई उपाय बताए गए हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जीवन में आपकी कुछ आदतों से पता चलता है कि शनि भगवान आप पर खुश हैं या नहीं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTOI Archives
शनि भगवान

नई दिल्ली. कुंडली में यदि शनि अशुभ हो तो व्यक्ति को किसी भी काम में आसानी से सफलता नहीं मिल पाती है। शनिवार को शनि कृपा के लिए पूजा, व्रत, दान के कई उपाय बताए गए हैं। वहीं, शास्त्रों के मुताबिक शनि का अप्रसन्न होने का अर्थ है मुसीबतों का मार्ग खुलना। आपको जानकर हैरानी होगी कि रोजाना जीवन में आपकी कुछ आदतों से पता चलता है कि शनि भगवान आप पर प्रसन्न हैं या नहीं।

नाखूनों की सफाई और कुत्तों की देखभाल
जो लोग रोज अपने नाखून काटते हैं और उन्हें साफ भी रखते हैं, शनि ऐसा करने वालों का हमेशा खुश रखते हैं। वहीं, यदि अचानक आप अपने नाखून काटने में आलस करने लगें या आपके नाखून गंदे रहने लगें तो समझें कि आपको शनि दशा सुधारने के लिए उपाय करने चाहिए।

कुत्तों की सेवा करने वालों से भगवान शनि हमेशा प्रसन्न होते हैं। कुत्तों को खाना देने वालों और उनको कभी ना सताने वालों के शनिदेव सभी कष्ट दूर करते हैं। इसलिए अगर आपको भी ऐसी आदतें हैं तो जीवन में शनि कोप से मिलने वाली मुश्किलों से हमेश बचे रहेंगे।

Also Read: नंदी कैसे बने श‍िव की सवारी, जानें ये पौराण‍िक कहानी

रोजाना स्नान और सफाई कर्मियों की मदद 
रोजाना नहाने और खुद की साफ-सफाई रखने वालों पर भी शनि की कृपा होती है। पवित्र रहने वालों की शनि हमेशा मदद करते हैं। इसके अलावा जो सफाई-कर्मियों का सम्मान करते हैं और उनकी आर्थिक मदद भी करते हैं, शनिदेव उनका साथ कभी नहीं छोड़ते। इसलिए अपकी यह आदत आपको शनि की कृपा का पात्र बनाकर भाग्यशाली बनाता है। वहीं, शनिवार का उपवास रखकर अपने हिस्से का भोजन गरीबों को देने की आदत है तो समझें शनि की कृपा से अन्न के भंडार आपके लिए हमेशा खुले रहेंगे। 

Also Read: क्यों हर मंत्र के आखिर में बोला जाता है स्वाहा, इन देवताओं से है खास कनेक्शन

नेत्रहीन व्यक्ति और  मांस-मछली
नेत्रहीन व्यक्ति को राह दिखाना, उनकी मदद करना शनि को खुश करने में सहायक सिद्ध होता है। जो लोग भी नेत्रहीन लोगों की अनदेखी नहीं करते, उनकी नि:स्वार्थ मदद करते हैं, शनिदेव उनसे हमेशा प्रसन्न रहते हैं और उनकी सफलता-उन्नति का विशेष ख्याल रखते हैं। 


वहीं, मांस-मछली, मदिरा के सेवन से जो दूर रहते हैं, मछलियों को खाना खिलाते हैं उनसे शनि हमेशा प्रसन्न रहते हैं। इसके आलावा जो लोग मेहनतकश लोगों का हक नहीं मारते बल्कि उनकी हर संभव मदद करते हैं, वे शनि को बेहद पसंद होते हैं। शविदेव उनके सारे कष्ट हर लेते हैं।

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल