लाइव टीवी

Shani Dosh Upay: इन संकेतों से जानें आपसे नाराज हैं शनि देव, करें ये उपाय

Updated Sep 24, 2022 | 20:13 IST

Shani Dev Upay: जाने-अनजाने में हमसे ऐसी कई भूल हो जाती है जिससे शनिदेव नाराज हो जाते हैं और इससे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शनिदेव अपनी नाराजगी कुछ संकेतों के जरिए बताते हैं। अगर आपको भी जीवन में ऐसे संकेत मिल रहे हैं तो समझ जाइये कि शनिदेव आपसे नाराज हैं।

Loading ...
ये संकेत बताते हैं शनिदेव की नाराजगी
मुख्य बातें
  • शनिदेव के नाराज होने पर लगातार कामों में आती है बाधाएं
  • गरीब और जरूरतमंदों की मदद करने से प्रसन्न होते हैं शनिदेव
  • दूसरों का हक मारने और झूठ बोलने वालों से नाराज होते हैं शनिदेव

Shani Dosh Remedies: शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। इसका कारण यह है कि वे अपने भक्तों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। शनिदेव से ना सिर्फ मनुष्य बल्कि देवतागण भी भय रखते हैं। कहा जाता है कि शनि का प्रकोप अगर किसी पर पड़ जाए तो वह राजा से रंक बना सकता हैं। वहीं शनि की कृपा अगर किसी पर बरस जाए तो उसे रंक भी राजा बनते देर नहीं लगती। कई बार लोग जाने-अनजाने में कुछ ऐसे कार्य कर बैठते हैं जिससे भगवान शनि देव की नाराजगी झेलनी पड़ती है। अब सवाल यह उठता है कि जाने-अनजाने में की गई गलतियों पता कैसे लगाएं। दरअसल शनिदेव जब नाराज होते हैं तो उनकी नाराजगी से कुछ संकेत भी मिलने लगते हैं। जानते हैं शनि देव नाराज होने पर कौन से संकेत देते हैं और किन उपायों से दूर करें शनिदेव की नाराजगी।

सप्ताह में किसी खास दिन कामों का बिगड़ना (Shani Dev Upay)

भगवान शनि देव को न्याय प्रिय देवता कहा गया है। शनि देव मनुष्य के कर्मों के अनुसार फल देते हैं। शास्त्रों में शनि को ग्रह की उपाधि दी गई है। यूं तो काम बनते बिगड़ते रहते हैं। लेकिन कई बार किसी खास दिन पर ही आपके काम बिगड़ जाते हैं। जैसे शनिवार के दिन आपके द्वारा की गई काम में कुछ रुकावटें या कुछ गड़बड़ी होती है, तो ये शनिदेव की नाराजगी का कारण हो सकता है। हिंदू धर्म में सप्ताह के प्रत्येक दिन अलग-अलग देवी-देवताओं को समर्पित होते हैं। इसी तरह का शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। ऐसे में अगर शनिवार के दिन आपके काम में कोई बाधा उत्पन्न होती है तो यह शनिदेव की नाराजगी का कारण हो सकता है।

बिजली उपकरणों का खराब होना

घर पर लगातार एक के बाद बिजली के उपकरण खराब हो रहे हैं तो ये भी शनि देव की नाराजगी के संकेत हैं। ऐसी चीजें अशुभ घटनाओं का संकेत देती है।

Also Read: Shani Amavasya 2022: शनिश्चरी अमावस्या पर कर लें ये उपाय, शनि दोष, साढे़ साती और ढैय्या से मिलेगी मुक्ति

दूसरों का हक मारने से नाराज होते हैं शनि देव

हर इंसान अपने कर्म करता है और उसे कर्म के अनुसार फल की प्राप्ति होती है। इसलिए इंसान को उसके मेहनत का फल मिलना चाहिए। कई बार लोग अपने धौंस और ताकत के बल पर दूसरे के हक की धन या संपत्ति भी हड़पना चाहता हैं। भगवान शनि देव ऐसे लोगों से बेहद ही सख्त व्यवहार करते हैं और ऐसे लोगों को शनि की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

Also Read: Tree Worship Benefits: इन पेड़ों की पूजा करने से मिलता है विशेष फल, वास करते हैं मां लक्ष्मी व भगवान विष्णु

शनिदेव की नाराजगी को दूर करने के उपाय

जो व्यक्ति सदैव अच्छे कर्म करता है शनिदेव उससे प्रसन्न रहते हैं। ऐसे में कुछ उपायों को कर आप शनिदेव की नाराजगी को दूर कर सकते हैं। जैसे दूसरे के हक की धन या संपत्ति उसे देकर, बड़ों-बुजुर्गों का आदर करके, शनिवार के दिन जरूरतमंदों को मदद करके और शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाकर शनिदेव की नाराजगी को दूर किया जा सकता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल