लाइव टीवी

Vakri Shani 2021: 141 द‍िन तक मकर राश‍ि में वक्री रहेंगे शन‍ि देव, जानें अपनी राश‍ि पर प्रभाव और उपाय

Updated May 24, 2021 | 12:56 IST

शन‍ि देव इन द‍िनों मकर राश‍ि में हैं और इसी में चाल बदलकर वक्री हुए हैं। शन‍ि मकर राश‍ि के स्‍वामी ग्रह हैं और 141 द‍िन तक वक्री रहेंगे। मकर राशि में ही वक्री शनि का प्रभाव का राशिफल।

Loading ...
Vakri Shani in makar rashi
मुख्य बातें
  • शन‍ि अपनी राश‍ि मकर में 23 मई को वक्री हुए हैं
  • शन‍ि वक्री दशा में 141 द‍िन तक रहेंगे
  • शन‍ि अब 11 अक्‍टूबर को मार्गी होंगे

Vakri Shani 2021: 23 मई को दोपहर 02 बजकर 24 मिनट से शनि मकर राशि में वक्री हो गए हैं व 141 दिन वक्री होकर पुनः 11 अक्टूबर को प्रातःकाल 07 बजकर 59 मिनट पर मकर राशि में ही मार्गी हो जाएंगे। मकर का स्वामी भी शनि है। इस बीच कोरोना जैसी महामारी पर नियंत्रण तो होगा लेकिन कोई प्राकृतिक आपदा आ सकती है। भूकम्प व चक्रवात भी संभावित है। विश्व मे युद्ध के आसार कम होंगे लेकिन तनाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य को लेकर आम जनमानस चिंतित रहेगा। अब जानते हैं इसका राशियों पर प्रभाव। 

Vakri Shani 2021 Rashifal : 

मेष-  घर में किसी नए कार्य को प्रारंभ करेंगे।  हेल्थ में उतार चढ़ाव आते रहेंगे। बिजनेस व जॉब में सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। लाल व सफेद रंग शुभ है। अन्न दान करें। प्रतिदिन श्री सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृष- जॉब में आपकी स्थिति बहुत ही बेहतर होगी।आप जॉब में अपने दायित्व को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। व्यवसाय में कोई बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान करेंगे। सोमवार व शुक्रवार को चावल का दान करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। 

मिथुन- यह परिवर्तन बहुत ही बेहतर है। स्वास्थ्य के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें। छात्रों के लिए यह गोचर बहुत ही शुभ है। आसमानी रंग शुभ है। गाय को प्रत्येक शनिवार को पालक व गुड़ खिलाएं। 

कर्क- यह परिवर्तन व्यवसाय से सम्बद्ध लोगों के लिए सफलता का है। वाहन क्रय कर सकते हैं। व्यवसाय में शनि का मकर में वक्री गोचर आपकी मदद करेंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। तिल का दान करते रहें। 

सिंह- यह परिवर्तन सुखद है। व्यवसाय में सफलता व जॉब में प्रोमोशन का समय है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पीला व लाल रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करते रहें। प्रत्येक शनिवार को तिल व गुड़ का दान करें।

कन्या- आप व्यवसाय सम्बंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। राजनीतिज्ञों के लिए बहुत ही श्रेयष्कर समय है। हनुमान जी की उपासना करते रहें। रुके धन आगमन के संकेत हैं।

तुला- यह परिवर्तन बिजनेस के लिए सफलता की प्राप्ति का है। जॉब मे रुकी योजनाओं को शुरू करेंगे। धार्मिक अनुष्ठान होंगे। नीला व आसमानी रंग शुभ है। छात्रों के करियर सम्बन्धी किसी विशेष मनोकामना की पूर्ति होगी।

वृश्चिक- जॉब सम्बन्धित कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसाय में धन का आगमन होगा। जॉब में प्रोमोशन के मार्ग बनेंगे। स्वास्थ्य सुख में भी सफलता है। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ के प्रति सचेत रहें। तिल का दान करें।

धनु- व्यवसाय में किसी नवीन प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। तिल का दान करते रहें। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। छात्र शिक्षा में आशातीत प्रगति से खुश रहेंगे। सुंदरकांड पढ़ते रहें।

मकर- जॉब सम्बन्धित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी।  विवाह सम्बन्धित किसी निर्णय को लेकर मानसिक ऊहापोह से बाहर निकालेंगे। स्वास्थ्य के प्रति एलर्ट रहें। नीला व आसमानी रंग शुभ है। छात्र सफल रहेंगे।

कुम्भ- राजनीतिक सफलता मिलेगी। जॉब सम्बन्धी रुकी योजनाएं प्रारम्भ होंगी। वाहन क्रय करने की बाधाएं दूर होंगी। नीला व हरा रंग शुभ है। प्रत्येक शनिवार को  तिल का दान करें। हनुमान जी की उपासना करते रहें।

मीन- यह परिवर्तन आपके लिए कई बड़ी उपलब्धियों का है। शनि के मकर में वक्री गोचर के साथ व्यवसाय की दृष्टि से कोई बड़ा अवसर दे सकता है। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। सफेद व हरा रंग शुभ है। जॉब में प्रोमोशन की स्थिति बन सकती है। प्रत्येक शनिवार को तिल का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल