लाइव टीवी

सास-बहू के झगडे़ को प्यार में बदल देंगे ये वास्‍तु टिप्‍स, रिश्ते में घुल जाएगी और मिठास

Updated May 28, 2019 | 15:49 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

सास और बहू का रिश्ता बहुत ही संवदेनशीन होता है। सास-बहू का एक दूसरे की अपेक्षाओं पर खरा उतरना आसान नहीं। अगर आपका भी अपनी सास या बहू से छत्तीस का आंकड़ा है तो ये उपाय बहुत काम आएंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspGetty Images
Vastu Tips

सास-बहू में पटरी खाना आसान नहीं होता। ये रिश्ता ही ऐसा होता है कि कई बार बहू अपनी सास को नहीं समझ पाती और कई बार सास भी अपनी बहू को नहीं परख पाती। रिश्ते में आई इस उलझन को समझना बहुत कठिन है। क्योंकि कई बार दोनों ही अपने-अपने प्वांट्स पर सही नजर आती हैं। जेनरेशन गैप, सोच का अंतर, परिवेश का अंतर के साथ परवरिश का अंतर इन रिश्तों को सीधे तौर पर प्रभावति करता है।

क्योंकि दोनों को एक साथ रहना है और एक दूसरे से ज्यादा संपर्क में रहना है इसलिए वैचारिक मतभेद होना संभव है। लेकिन इन मतभेदों को भूलाना या दबाते रहना कई बार आसान नहीं होता और रिश्ते में कड़वाहट बढ़ती ही जाती है। कई बार रिश्ते इतने बदतर हो जाते हैं कि रिश्तों को संभालना नामुमकिन हो जाता है। तो आइए इस रिश्ते में आ गई कड़वाहट को खत्म करने का अचूक उपाय बताएं।

सास-बहू के संबंध में मिठास लाएंगे ये वास्‍तु टिप्‍स

  1. अगर आपकी सास या बहू से पटरी नहीं खाती तो आप जब भी रोटी बनाएं, पहली रोटी कुत्ते के नाम से बना कर उसे खिलाएं।
  2. जिस घर में सास-बहू की लड़ाई बहुत होती है उस घर में दोनों की साथ में फोटो लें और उसको फ्रेम करवा कर घर के उत्तर पूर्व कोने में लगा दें। याद रखें दोनों फोटों में मुस्कराती नजर आएं।
  3.  जिस घर में गायत्री मंत्र का जाप होता है वहा सास-बहू का रिश्ता बहुत ही संयमित और मधुर होता है। अगर मंत्र जाप नहीं कर सकते तो मंत्र को सुनें।
  4. अगर सास-बहू में होने वाली अनबन दिन रात बढ़ती जा रही है तो शनिवार को पीपल के पेड़ में जल देना शुरू कर दें।
  5. बेहतर रिश्ते के लिए सास-बहू को रसोईघर में जमीन पर बैठ कर साथ में भोजन करना चाहिए।
  6. अगर सास-बहू में बिलकुल पटरी न खाती हो तो कदम्ब के पेड़ की छोटी सी डाली सोते समय तकिए के नीचे रख कर सोया करें।
  7. प्रतिदनि सूर्य को जल अर्पित करने से भी सास-बहू का रिश्ता मधुर होता है।
  8. सास-बहू जिसका भी जिससे वैचारिक मतभेद हो वह शुक्रवार को खट्टी चीज़ बिलकुल न खाए।
  9. बहू की सास अगर तेज हो तो बहू को मंगलवार के दिन मीठी चीज़ खुद पकाकर खिलानी चाहिए।
  10. सास को कांच की वस्तुएँ उपहार में न दें, क्योंकि ये मतभेद बढ़ाने का काम करता है।

इन छोटे-छोटे उपाय को करके आप अपने संबंधों को मजबूत बना सकते हैं। संयम और मधुर वाणी के साथ किसी भी रिश्ते में मिठास पैदा की जा सकती है।

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल