लाइव टीवी

Vastu Tips: व्यापार में नहीं हो रही है वृद्धि या रुका है प्रमोशन तो टांगे मछली का जोड़ा, बनने लगेंगे सारे काम

Updated Jul 01, 2022 | 14:33 IST

Vastu tips for keeping fish in a house: मछली को वास्तु में सबसे शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि मछली के जोड़े को घर में टांगने से सुख समृद्धि व वैभव आता है। इसके अलावा व्यक्ति के रुके हुए काम भी बनने लगते हैं। इसे टांगने के लिए सही दिशा व सही दिन का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
fish vastu shastra
मुख्य बातें
  • अगर व्यक्ति वास्तु द्वारा बताए गए नियमों को पालन करें तो घर में सुख समृद्धि व सुख शांति आ सकती है
  • कई बार वास्तु के नियमों का पालन न करने पर व्यक्ति को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है
  • अगर व्यक्ति तमाम संकटों से जूझ रहा है तो ऐसे में घर में मछलियों का जोड़ा लटकाना शुभ माना जाता है

Pair Of Fish In The House: वास्तु शास्त्र का जीवन में काफी महत्व होता है। माना जाता है कि वास्तुशास्त्र हमारे जीवन को सुगम बनाने व बुरी शक्तियों से रक्षा करने में हमारी मदद करता है। अगर व्यक्ति वास्तु द्वारा बताए गए नियमों को पालन करें तो घर में सुख समृद्धि व सुख शांति आ सकती है। वहीं कई बार वास्तु के नियमों का पालन न करने पर व्यक्ति को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इससे बनते काम बिगड़ने लगते हैं व घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इसलिए वास्तु के नियम का पालन जरूर करना चाहिए। अगर व्यक्ति तमाम संकटों से जूझ रहा है तो ऐसे में घर में मछलियों का जोड़ा लटकाना शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार घर व कार्यालय में मछलियों के जोड़े को लटकाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। मछलियों को फेंगशुई व वास्तु शास्त्र दोनों में शुभ माना गया है। आइए जानते हैं इससे जुड़े लाभों के बारे में..

इस दिन टांगे मछली के जोड़े

वास्तु में मछलियों का बहुत महत्व है। वास्तु के अनुसार मछलियों के जोड़े को घर में लटकाने से सौभाग्य की में वृद्धि होती है। इस के शुभ प्रभाव से घर में आर्थिक संकट दूर होता है। नौकरी व व्यवसाय क्षेत्र में वृद्धि होती है। मछली के जोड़े टांगने के लिए  बृहस्पतिवार या शुक्रवार का दिन शुभ माना जाता है।

इस दिशा में टांगे

मछली के जोड़े को टांगने के लिए सही दिशा का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी है। मछली के जोड़े को पूर्व दिशा या उत्तर दिशा या पूर्व और उत्तर के मध्य की दिशा में टांगा जा सकता है। इस दिशा में टांगने से घर के सदस्यों का भाग्योदय होता है। इसे दुकान में लटकाने से आय में वृद्धि भी होती हैं।

मछली की मूर्ति टांगना भी होता है शुभ

इसके अलावा मछली की पीतल या चांदी की मूर्ति बनाकर भी घर में रखना शुभ माना जाता है। मछली घर में खुशहाली और शांति को कायम करके उन्नति के रास्ते खोलती है। मछली सुख समृद्धि का प्रतीक होती है।

 (डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल