लाइव टीवी

Vastu Tips in hindi : घर में ये 5 चीजें बनती हैं दरिद्रता के कराण, इन चीजों से मां लक्ष्मी होती हैं नाराज

Updated Jul 26, 2021 | 15:14 IST

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र के अनुसार, जीवन में आर्थिक संकट और दरिद्रता के कई कारण हो सकते हैं। कुछ अव्यवस्थित चीजों के कारण आपके जीवन में पैसों से संबंधित परेशानियां आ सकती हैं।

Loading ...
Vastu Shastra tips for money problems
मुख्य बातें
  • झाड़ू को माना गया है मां लक्ष्मी का प्रतीक, इसे घर के किसी कोने में हमेशा छुपा कर रखें।
  • घर के अंदर नहीं होना चाहिए कबूतर का घोंसला वरना जीवन और घर में हमेशा आती हैं आर्थिक परेशानियां।
  • घर में ना रखें कांटेदार और दूधिया पौधे, घर में लगे जालों को भी हमेशा रखें साफ।

प्राचीन काल से लोग वास्तु शास्त्र के नियमों को अपनाते आ रहे हैं। इस शास्त्र में जीवन से आधारित कई बातों को उल्लेख किया गया है जो जातकों के लिए महत्वपूर्ण बताए जाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, हर जातक पर दिशाओं का प्रभाव रहता है। इसके साथ ग्रहों के वजह से भी जातक के जीवन में कई बदलाव आते हैं। वास्तु शास्त्र में यह उल्लेखित है कि कुछ चीजों के वजह से भी लोगों के जीवन पर असर पड़ता है।  वास्तु शास्त्र के ज्ञाता यह बताते हैं कि अगर किसी इंसान के जीवन में हमेशा आर्थिक परेशानियां बनी रहती हैं या धन कमाने के साधनों में दिक्कतें आती रहती हैं तो उसे अपने घर या आस-पास की कुछ चीजों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। 

Vastu tips for prosperity, vastu tips for home, मां लक्ष्‍मी की कृपा पाने के वास्‍तु ट‍िप्‍स 

झाड़ू 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है, इसीलिए इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए। झाड़ू को हमेशा घर में ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां से वह किसी की भी नजरों में ना आए। जब भी झाड़ू लगाएं इस बात का ध्यान रखें कि घर के अंदर से बाहर की ओर झाड़ू लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर और जीवन में आ रही सभी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। 

कबूतर का घोंसला 

वास्तु में कबूतर के घोंसले को अशुभ बताया गया है, कहा जाता है कि अगर घर में कबूतर का घोंसला हो तो उससे दरिद्रता आती है। इसके साथ घर में कबूतर का अंडा भी नहीं फूटना चाहिए क्योंकि यह आर्थिक परेशानियों को दर्शाता है। इसीलिए घर में कबूतर का घोंसला नहीं होना चाहिए, लेकिन घर की चार दीवारों के बाहर कबूतर का घोंसला हो सकता है। 

कांटेदार पौधे 

वास्तु शास्त्र के ज्ञाता बताते हैं कि घर में या घर के बगीचे में कभी भी कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए क्योंकि इससे पैसों से संबंधित परेशानियां आती रहती हैं। इसके साथ दूधिया पौधे भी नहीं लगाने चाहिए। 

जाला और कूड़ा-करकट

जाला और कूड़ा करकट को नकारात्मक ऊर्जा का स्त्रोत माना गया है। अगर किसी जातक के घर में जाला और कुड़ा करकट मौजूद रहता है तो उससे माता लक्ष्मी नाराज रहती हैं। कहा गया है कि माता लक्ष्मी का वास साफ घर मे होता है इसीलिए अगर आपका घर गंदा रहता है या आपके घर में टूटी-फूटी चीजें मौजूद हैं तो उन्हें तुरंत हटा दीजिए। 

बहता पानी या दीवारों में सीलन

पानी समृद्धि का प्रतीक है, मां लक्ष्मी उस घर में बिल्कुल भी वास नहीं करती हैं जहां दीवारों में सीलन लगा होता है। ऐसे घर में लोगों को हमेशा पैसों की तंगी रहती है। इसके साथ जिस घर में नल से पानी बहता रहता है वहां कभी समृद्धि नहीं आती है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल