लाइव टीवी

vastu tips: जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कैसे पौधे लगाने चाहिए, देखें हाउस प्‍लांट्स चुनने के ट‍िप्‍स

Updated Jul 16, 2021 | 16:37 IST

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पौधे लगाने से सकारात्मक उर्जा का निवास होता है। यहां आप वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पौधे कैसे लगाना चाहिए, इस विषय में जान सकते हैं।

Loading ...
घर में पौधे लगाने के वास्तु टिप्स (Pic : Istock)
मुख्य बातें
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार छोटी झाड़ी वाले पौधे को उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना बेहद लाभकारी माना जाता हैं
  • वास्तु के अनुसार ऊंचे पेड़ को हमेशा पश्चिम या दक्षिण, पश्चिम दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के पास पीपल का पेड़ लगाना नुकसानदायक होता है

vastu tips: वास्तु शास्त्र में हर काम के लिए एक खास नियम होते है। यदि आप वास्तु शास्त्र के बताएं गए नियमों के अनुसार घर में पौधे को लगाएं, तो इससे आपके घर में हमेशा पॉजिटिव एनर्जी बनी रह सकती है। आपको बता दें,कि वास्तु शास्त्र के अनुसार सही दिशा में पौधे लगाने से वास्तु दोष दूर होने के साथ-साथ घर में उत्पन्न बुरा प्रभाव तुरंत ही समाप्त हो जाता हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। यदि आप अपने घर के बुरी शक्तियों को नाश कर घर को खुशी और समृद्धि बनाएं रखना चाहते हैं, तो यहां बताएं गए वास्तु टिप्स के अनुसार ही अपने घर में पौधे का चयन करें, उन्हें घर में लगावाएं।

वास्तु टिप्स फॉर प्लांट्स, वास्तु के अनुसार पौधे का चयन, Vastu tips to place plants at home 

1. पौधे को अवरोधक ना बनने दें

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में वैसे पौधे कभी ना लगाएं, जो प्रवेश द्वार में अवरोधक का काम करें। वास्तु के अनुसार इस तरह के पौधे जीवन में स्पष्टता के महत्व को दर्शाने का काम करता है।

2. छोटी झाड़ियों का रखें विशेष ध्यान

यदि आप अपने घर में वास्तु शास्त्र के अनुसार छोटी झाड़ियों वाले पौधे को उत्तर या पूर्व दिशा में लगाएं, तो यह बेहद लाभकारी हो सकता हैं। ऐसे पौधे को कभी भी भूल कर उत्तर पूर्व दिशा में ना लगाएं।

3. ऊंचे पेड़ों के लिए सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर में ऊंचे पेड़ लगाने की सोच रहे हैं, तो वह हमेशा पश्चिम, दक्षिण या दक्षिण पश्चिम दिशा में ही लगाएं। भूलकर भी ऐसे पौघे को दूसरे दिशा में न लगाएं।

4. अधिक पास ना लगाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के पास नीम और पीपल का पेड़ भूलकर भी ना लगाएं।  इनकी जड़ें आपके घर को नुकसान पहुंचा सकती है।

5. पॉजिटिव पौधे चुनें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी का पौधा पॉजिटिव एनर्जी को बनाएं रखने में मदद करता है। ऐसे में यदि आप घर में तुलसी का पौधा लगाएं, तो यह आपके घर में शांति और समृद्ध‍ि बनाए रख सकता है।

6.  कांटेदार पौधे का ना करें चयन

वास्तु शास्त्र के अनुसार हरे पौधे के साथ कांटेदार पौधे लगाना बेहद नुकसानदायक हो सकता है। भूलकर भी हरे पौधे के साथ कैक्टस या कांटेदार पौधे को घर में ना लगाएं।

7. गमले को सही दिशा में रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप फूल के गमले को पूर्व या उत्तर दिशा में रखें, तो इससे आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी हमेशा बनी रह सकती है।

8. खूबसूरत झरने से फायदा 

आप यदि आप अपने घर में उत्तर या पूर्व दिशा में छोटा सा झरना लगाएं, तो यह आपके घर में धन की बढ़ोतरी करवा सकता हैं।

9. आरामदायक बेंच का करें चयन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप अपने घर में फूल के पास लकड़ी की आरामदायक बेंच लगाकर रखें, तो यह आपके घर के लिए लाभकारी हो सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल